Get App

चैत्र नवरात्रि के अष्टमी पर करें वैष्णो देवी के दर्शन, IRCTC लेकर आया है काफी सस्ता टूर पैकेज

29 मार्च को देश भर में अष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप देश की राजधानी दिल्ली या इससे सटे इलाकों के निवासी हैं और अष्टमी के मौके पर वैष्णो देवी की धार्मिक यात्रा करनी है तो IRCTC आपके लिए एक बेहद ही शानदार सस्ता टूर प्लान लेकर आया है। इस टूर पैकेज में आप बेहद ही कम पैसे में वैष्णो देवी की यात्रा कर पाएंगे। आइये जानते हैं इस टूर पैकेज से जुड़ी तमाम डिटेल्स के बारे में

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Mar 28, 2023 पर 7:41 PM
चैत्र नवरात्रि के अष्टमी पर करें वैष्णो देवी के दर्शन, IRCTC लेकर आया है काफी सस्ता टूर पैकेज
अगर आप दिल्ली के निवासी हैं और वैष्णो देवी की यात्रा करनी है तो IRCTC आपके लिए एक सस्ता टूर प्लान लेकर आया है

देश भर में इन दिनों चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में देश भर से श्रद्धालु माता के अलग अलग तीर्थ स्थानों और मंदिरों के दर्शन के लिए जाते हैं। 29 मार्च को देश भर में अष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप देश की राजधानी दिल्ली या इससे सटे इलाकों के निवासी हैं और अष्टमी के मौके पर वैष्णो देवी की धार्मिक यात्रा करनी है तो IRCTC आपके लिए एक बेहद ही शानदार सस्ता टूर प्लान लेकर आया है। इस टूर पैकेज में आप बेहद ही कम पैसे में वैष्णो देवी की यात्रा कर पाएंगे। आइये जानते हैं इस टूर पैकेज से जुड़ी तमाम डिटेल्स के बारे में।

कहां से शुरू होगी ये धार्मिक यात्रा

IRCTC ने अपने इस वैष्णो देवी टूर पैकेज को माता वैष्णो देवी एक्स दिल्ली नाम दिया है। वैष्णो देवी के इस धार्मिक टूर की शुरुआत भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ही होगी। यात्री राजधानी एक्सप्रेस में रात भर यात्रा करने के बाद अगली सुबह कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। कटरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पिक किया जाएगा। इसके बाद सरस्वती धाम में श्रद्धालुओं को यात्रा पर्ची दी जाएगी। इसके बाद श्रद्धालु होटल में चेक इन करेंगे। नाश्ते के बाद श्रद्धालुओं को बाड़गंगा तक छोड़ दिया जाएगा। बाड़गंगा से वैष्णो देवी मंदिर तक की यात्रा और चढ़ाई यात्रियों को खुद से ही करनी होगी। वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करके यात्री वापस होटल लौट आएंगे और डिनर करके आराम करेंगे।

Heatwave: गर्मी के खतरे को देखते हुए IMD ने तैयार किया खास प्लान, देशभर में हीट इंडेक्स रीडिंग जारी करने की योजना

टूर के अगले दिन का प्लान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें