आमतौर पर सभी घरों में दीवार घड़ी जरूर मिल जाएगी। चाहे जमाना कितना ही आगे निकल गया हो, लेकिन घर में टांगी जाने वाली घड़ी आज भी दीवारों की शोभा बढ़ा रही है। घड़ी (Clock) को अक्सर अच्छे समय से जोड़कर देखा जाता है। कहते हैं अगर घड़ी घर में टिक-टिक करती रहे तो जीवन भी इसी तरह आगे बढ़ता रहता है। वास्तु शास्त्र की बात करें तो इसमें घर की दिशा (Direction) को लेकर बहुत से सुझाव दिए जाते हैं। घड़ी को लेकर भी वास्तु शास्त्र में सलाह दी जाती है कि इसे कहां, किस तरह और किस हालत में लगाया जाए। अगर गलत दिशा में लगा दिया तो राजा से रंक बनने में देर नहीं लगती है।
