यह डोसा बनाने की मशीन है या प्रिंट करने की? चेन्नई की कंपनी ने लॉन्च किया अनोखा डोसा-मेकर, देखें Video

इस ऑटोमेटिक डोसा-मेकर को चेन्नई मुख्यालय वाली कंपनी 'Evochef' ने लॉन्च किया है

अपडेटेड Aug 24, 2022 पर 10:39 PM
Story continues below Advertisement
Evochef का डोसा-मेकर एक मिनट से भी कम समय में डोसा बनाकर दे सकता है

एकदम गोल और कड़क डोसा (Dosa) बनाना आसान काम नहीं है। खासकर ऐसे लोगों के लिए जो कभी-कभी शौकिया तौर पर किचन में जाते हैं। ऐसे लोगों की मदद के लिए बाजार में बहुत सारी कंपनियों ने डोसा-बनाने वाले उपकरण (Dosa-Making Appliances) लॉन्च किए हैं, जो डोसा बनाने के लिए पहले सामग्रियों को फेंटने और फिर उसे सावधानी से सेंकने की जरूरत से निजात दिलाती है।

इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑटोमेटिक डोसा-मेकर के वीडियो ने यूजर्स को हैरानी में डाल दिया है। यूजर्स यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि यह कोई 'डोसा-मेकर' है या डोसा की प्रिटिंग मशीन? यह मशीन बिल्कुल किसी प्रिंटर की तरह यूजर्स को डोसा बनाकर देती दिख रही है। साथ ही इसका डोसा भी किसी प्रिंटिंग पेज की तरफ पतला और क्रिस्पी है।

इस ऑटोमेटिक डोसा-मेकर को चेन्नई मुख्यालय वाली कंपनी 'Evochef' ने लॉन्च किया है। Evochef का दावा है कि उसका उपकरण दुनिया का पहला स्मार्ट डोसा-मेकर है, जो एक मिनट से भी कम समय में डोसा बनाकर दे सकता है। ग्राहकों को इसमें यह चुनने की सुविधा भी मिलती है कि वह अपना डोसा कितना पतला और क्रिस्प चाहते हैं। इसके अलावा वे डोसा में अतिरिक्त घी, चीज या बटर भी शामिल कर सकते हैं।


यह भी पढें- Zomato पर लगा 10,000 रुपये का जुर्माना, कस्टमर का 287 रुपये का पिज्जा ऑर्डर किया था कैंसल

Evochef के डोसा-मेकर को चलाने की विधि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। हालांकि इसे लेकर यूजर्स के ओपिनियन बंटे दिख रहे हैं। जहां कई यूजर्स ने समय की बचत और सरलता को लेकर इसकी तारीफ की। वहीं कई को यकीन नहीं हुआ कि इसका स्वाद घर पर बने डोसा के स्वाद की तरह हो सकता है।

एक यूजर्स ने लिखा, "यह एक बेकार इनोवेशन है। डोसा बनाना कोई कठिन काम नहीं है। कठिन काम है इसका बैटर तैयार करना। चपाती-मेकर में मशीन आटा भी गूंथता है, जिसका कोई मतलब समझ आता है। यहां ऐसा लगता है कि आपको बैटर खुद बनाना होगा।"

हालांकि सभी यूजर्स इसे लेकर इतने क्रिटिकल नहीं थे। एक यूजर्स ने लिखा, "यह एक अच्छा प्रोडक्ट है। अगर आप इसे पसंद नहीं करते हैं, तो इसका मतलब है कि आप ऐसी जगह रहते हैं जहां आपको आसानी से बना-बनाया डोसा खाने को मिल जाता है, या फिर आपके घर में कोई आपके लिए इसे बनाता है।"

'डोसा-प्रिंटर' के वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं-

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।