Get App

Watermelon Benefits: चिलचिलाती गर्मी में खाएं तरबूज, BP-डायबिटीज भागेंगे दूर, हड्डियां हो जाएंगी लोह की तरह मजबूत

Watermelon Benefits: तरबूज गुणों की खान है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें फाइबर, पोटेशियम, आयरन, विटामिन A और विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में पानी की कमी को दूर करके हाइड्रेट रखने में मदद करता है। गर्मियों में तरबूज खाना सेहत के लिए फायदेमंद है

Jitendra Singhअपडेटेड May 09, 2023 पर 10:33 AM
Watermelon Benefits: चिलचिलाती गर्मी में खाएं तरबूज, BP-डायबिटीज भागेंगे दूर, हड्डियां हो जाएंगी लोह की तरह मजबूत
तरबूज हार्ट, स्किन, कब्ज जैसी समस्याओं से निपटने के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है

Watermelon Benefits: इन दिनों बहुत से लोग चिलचिलाती गर्मी का सामना कर रहे होंगे। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप तरबूज (Watermelon) का सेवन कर सकते हैं। वैसे भी मौसम मौसम के मुताबिक, फल खाने से उनमें मौजूद पोषक तत्वों का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिलता है। अब तरबूज का मौसम भी आ गया है। ये रसीला और स्वादिष्ट फल पानी की मात्रा से भरपूर होता है। गर्मियों के मौसम में तरबूज खाने का मजा ही कुछ और होता है। हालांकि बाकी फलों की तरह इसका भी सीमित मात्रा में सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। अधिक मात्रा में सेवन करने से कुछ नुकसान भी हो सकता है।

तरबूज को आप ब्रेकफास्ट के दौरान या ब्रेकफास्ट और दोपहर के भोजन के बीच खा सकते हैं। शाम के समय भी इसका सेवन किया जा सकता है। लेकिन रात के समय तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि गर्मियों में तरबूज खाने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

हार्ट के लिए फायदेमंद है तरबूज

तरबूज में साइट्रालाइन नाम का अमीनो एसिड पाया जाता है। इससे अचानक ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोका जा सकता है। तरबूज़ का सेवन करने या इसका जूस पीने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बनने से रोका जा सकता है। तरबूज दिल के दौरे के जोखिम को भी कम कर सकता है। कुल मिलाकर हार्ट के लिए तरबूज किसी रामबाण उपाय से कम नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें