Weather Forecast: अप्रैल में लोगों को झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी और लू की मार, IMD ने इन राज्यों में की बारिश की चेतावनी

IMD ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में और अगले 3 दिनों के दौरान गुजरात, झारखंड और मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना है

अपडेटेड Apr 03, 2022 पर 2:19 PM
Story continues below Advertisement
पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह भी देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है

Heatwave And Rainfall Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अप्रैल के लिए पूरे महीने का पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी अपडेट के अनुसार, भारत के उत्तर, पश्चिमी और मध्य भागों में अप्रैल में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है, जबकि दक्षिणी और उत्तर पूर्व भारत के अलग-अलग इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की अधिक संभावना है।

रविवार को एक बयान में मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में और अगले तीन दिनों के दौरान गुजरात, झारखंड और मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर में 5-6 अप्रैल को 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी।

ये भी पढ़ें- Imran Khan: पाकिस्तानी PM के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, इमरान खान ने राष्ट्रपति से की संसद भंग करने की सिफारिश


इसमें आगे कहा गया है कि 7 अप्रैल, 2022 के आसपास दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसकी वजह से 5 और 6 अप्रैल को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

IMD पूर्वानुमान

- इस सप्ताह पूर्वोत्तर राज्यों (अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा) में गरज के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि 3 और 4 अप्रैल को असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है।

- IMD ने कहा कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत पर ट्रफ/हवा के बंद होने के प्रभाव के तहत, केरल-माहे, तमिलनाडु-पुडुचेरी-कराइकल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में इस सप्ताह के दौरान हल्की से लेकर तेज बारिश होने की संभावना है।

- मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्व भारत में इस सप्ताह में कई दिन गरज के साथ छिटपुट से व्यापक बारिश होने की भविष्यवाणी की है। कुल मिलाकर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधि सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।