Get App

Bengal Crime: कंप्यूटर खरीदने के लिए दोस्त का किया अपहरण, फिर रसगुल्ला खाने की आखिरी इच्छा पूरी कर सुलाया मौत की नींद

पुलिस ने बताया कि घुरनी निवासी 8वीं कक्षा का छात्र शुक्रवार दोपहर को कुछ सामान खरीदने के लिए पास की दुकान पर जाते समय लापता हो गया था। शनिवार सुबह उसकी मां को तीन लाख रुपये की फिरौती का फोन आया। इसके बाद मृतक की मां ने कोतवाली थाने को सूचित किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने स्थानीय निवासी तीनों किशोरों को पकड़ लिया है जो उसी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र हैं जिसमें मृतक पढ़ता था

Akhileshअपडेटेड Aug 28, 2023 पर 12:55 PM
Bengal Crime: कंप्यूटर खरीदने के लिए दोस्त का किया अपहरण, फिर रसगुल्ला खाने की आखिरी इच्छा पूरी कर सुलाया मौत की नींद
West Bengal Crime News: आरोपी गेम खेलने के लिए कंप्यूटर खरीदना चाहते थे

West Bengal Crime News: पश्चिम बंगाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां फिरौती की रकम से कंप्यूटर खरीदने के लिए तीन किशोरों ने कथित तौर पर अपने 14 वर्षीय दोस्त का अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्होंने पीड़ित की 'रसगुल्ला और कोल्ड ड्रिंक' पीने की 'अंतिम इच्छा' पूरी करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी किशोर गेम खेलने के लिए कंप्यूटर खरीदना चाहते थे। यह घटना पश्चिम बंगाल में नदिया जिले के कृष्णानगर के घुरनी इलाके में हुई।

पुलिस ने बताया कि बोरे में बंधा शव शनिवार (26 अगस्त) को कृष्णानगर शहर के बाहरी इलाके हिजुली इलाके में एक तालाब से बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया है। आरोपियों को रविवार को कृष्णानगर की एक किशोर अदालत में पेश किया।

पुलिस ने बताया कि घुरनी निवासी 8वीं कक्षा का छात्र शुक्रवार दोपहर को कुछ सामान खरीदने के लिए पास की दुकान पर जाते समय लापता हो गया था। शनिवार सुबह उसकी मां को तीन लाख रुपये की फिरौती का फोन आया। इसके बाद मृतक की मां ने कोतवाली थाने को सूचित किया।

एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि हमने स्थानीय निवासी तीनों किशोरों को पकड़ लिया है जो उसी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र हैं जिसमें मृतक पढ़ता था। उन्होंने लड़के की हत्या करने और उसके शव को तालाब में फेंकने की बात कबूल कर ली है। अधिकारी ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें