Get App

WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब 4 मोबाइल में चलेगा एक ही वॉट्सऐप अकाउंट, ये है लॉग-इन करने का तरीका

वैसे तो आप WhatsApp Web की मदद से एक ही वॉट्सऐप अकाउंट को मोबाइल और PC (डेस्कटॉप) या एंड्रॉइड टैबलेट दोनों में यूज कर सकते हैं, लेकिन अब ये फीचर फोन के लिए भी मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, वॉट्सऐप का यह फीचर कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा

Curated By: Akhileshअपडेटेड Apr 26, 2023 पर 3:26 PM
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब 4 मोबाइल में चलेगा एक ही वॉट्सऐप अकाउंट, ये है लॉग-इन करने का तरीका
WhatsApp: नए फीचर की मदद से आप एक ही वॉट्सऐप अकाउंट को कई स्मार्टफोन्स में यूज कर सकते हैं

अगर आपके पास एक ही वॉट्सऐप (Whatsapp) अकाउंट है और आप एक से ज्यादा स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। जी हां, क्योंकि अब आप एक ही वॉट्सऐप अकाउंट को एक ही समय में चार फोन में इस्तेमाल (लॉग-इन) कर सकते हैं। वॉट्सऐप ने अपने प्लेटफॉर्म पर वो नया फीचर जोड़ दिया है, जिसका लोगों को लंबे वक्त से इंतजार था। मल्टीपल डिवाइस सपोर्ट फीचर की मदद से आप एक ही वॉट्सऐप अकाउंट को कई स्मार्टफोन्स में यूज कर सकते हैं। इस फीचर की घोषणा करते हुए वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी META के CEO मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने कहा, "आज से आप चार फोन में एक ही वॉट्सऐप अकाउंट लॉग-इन कर सकते हैं।"

वैसे तो आप WhatsApp Web की मदद से एक ही वॉट्सऐप अकाउंट को मोबाइल और PC (डेस्कटॉप) या एंड्रॉइड टैबलेट दोनों में यूज कर सकते हैं, लेकिन अब ये फीचर फोन के लिए भी मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, वॉट्सऐप का यह फीचर कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा। इस नए फीचर में आप किसी भी वॉट्सऐप अकाउंट को एक साथ चार डिवाइस पर लॉग-इन कर सकेंगे। ये सभी डिवाइसेज इंडिपेंडेंट रूप से काम करेंगे। इसके अलावा, जब प्राइमरी डिवाइस पर नेटवर्क नहीं होगा, तब भी वॉट्सऐप यूजर्स अन्य सेकेंडरी डिवाइस पर वॉट्सऐप चला सकेंगे।

बिना इंटरनेट के चारों मोबाइल से यूजर्स मैसेज रिसीव करने से लेकर मैसेज भेज भी सकेंगे। लेकिन यूजर्स के प्राइमरी डिवाइस पर अकाउंट लंबे समय तक इनएक्टिव रहने पर अन्य डिवाइसेज से अकाउंट अपने आप ही लॉग-आउट हो जाएगा। वॉट्सऐप ने इस फीचर को One WhatsApp account, now across multiple phones नाम से शुरू किया है। कंपनी की मानें तो वॉट्सऐप का नया फीचर कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा। वॉट्सऐप यूजर्स को इस फीचर का लंबे समय से इंतजार था। कुछ दिनों पहले ही इस फीचर को WhatsApp Beta यूजर्स के लिए रिलीज किया गया था। अब यह फीचर Android और iOS दोनों के लिए WhatsApp पर उपलब्ध होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें