Whattsapp कर रहा इस नए फीचर को रोलऑउट करने पर काम, यूजर्स को मिलेंगे ये बड़े फायदे

वॉट्सऐप (Whatsapp) अपने प्लेटफॉर्म पर जल्द ही एक नए फीचर को जोड़ सकता है। इस फीचर के रोल ऑउट होने के बाद अगर फॉर्वर्ड इमेज पर आपको कोई कैप्शन सही नहीं लग रहा है तो आप उस पर अपने हिसाब से कुछ लिख सकेंगे या फिर डिस्क्रिप्शन को ऐड कर सकेंगे। मौजूदा वक्त में अगर आप किसी फॉरवर्ड मैसेज पर कैप्शन को हटाते हैं या फिर अपने हिसाब से उस पर कोई कैप्शन लिखते हैं तो उसे एक अलग से मैसेज के तौर पर भेजा जाता है

अपडेटेड Apr 17, 2023 पर 2:32 PM
Story continues below Advertisement
व्हाट्सऐप (Whatsapp) अपने प्लेटफॉर्म पर जल्द ही एक नए फीचर को जोड़ सकता है

सोशल मीडिया मैसेंजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप (Whatsapp) कथित तौर पर फॉर्वर्ड इमेज या फोटोज, वीडियो, जीआईएफ और डॉक्युमेंट्स पर डिस्क्रिप्शन को ऐड करने के फीचर पर काम कर रहा है। मौजूदा वक्त में वॉट्सऐप का यह फीचर कुछ बीटा वर्जन के यूजर्स के लिए रोल ऑउट भी कर दिया गया है। वॉट्सऐप को ट्रैक करने वाली एक वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक इस फीचर के जरिए अगर किसी फोटो का कैप्शन सही नहीं लग रहा है तो उस पर आप अलग से कुछ डिस्क्रिप्शन को जोड़ सकेंगे।

फॉर्वर्ड इमेज पर ऐड कर सकेंगे डिस्क्रिप्शन

वॉट्सऐप के (Whatsapp) के इस फीचर के रोल ऑउट होने के बाद अगर फॉर्वर्ड इमेज पर आपको कोई कैप्शन सही नहीं लग रहा है तो आप उस पर अपने हिसाब से कुछ लिख सकेंगे या फिर डिस्क्रिप्शन को ऐड कर सकेंगे। मौजूदा वक्त में अगर आप किसी फॉरवर्ड मैसेज पर कैप्शन को हटाते हैं या फिर अपने हिसाब से उस पर कोई कैप्शन लिखते हैं तो उसे एक अलग से मैसेज के तौर पर भेजा जाता है ताकि यूजर्स यह जान सकें कि यह ओरिजनल मैसेज नहीं है। इस फीचर के आ जाने के बाद अब यूजर्स फॉर्वर्ड किए जाने वाले मीडिया मैसेज के जरिए अपने विचारों, राय और भावनाओं को भी जाहिर कर पाएंगे।

Apple Store की देश में एंट्री को लेकर उत्साहित सीईओ, Tim Cook ने जोड़ा लंबे इतिहास से


इस वजह से लाया जा रहा ये नया फीचर

इस नए फीचर के जाने के बाद से यूजर्स को कई तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी। इस फीचर के जरिए फॉर्वर्ड मैसेज से जुड़ी गलतफहमियों को दूर किया जा सकेगा। साथ ही फॉर्वर्ड मैसेज को लेकर लोगों की समझ को भी बढ़ाया जा सकेगा। हालांकि इस अपडेट के बाद कुछ यूजर्स को स्टेटस का अपडेट देखने और वीडियो डाउनलोड करने में कुछ दिक्कतों और परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इस स्थिति में यूजर्स को अगले अपडेट का वेट करना होगा जिसके बाद ये दिक्कत अपने आप ही दूर हो जाएगी।

आने वाले दिनों में सभी वॉट्सऐप यूजर्स के लिए रोल ऑउट किया जाएगा फीचर

फॉर्वर्ड मैसेज से जुड़ा ये फीचर फिलहाल कुछ बीटा वर्जन को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आप अपने प्ले स्टोर या फिर ऐप स्टोर से वॉट्सऐप को अपडेट करके इस फीचर को ट्राई कर सकते हैं। अगर यह पीचर आपके वॉट्सऐप अकाउंट के लिए अवेलबल नहीं है तो आने वाले वक्त में इसे और भी ज्यादा यूजर्स के लिए रोल ऑउट किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।