Get App

Geetika Srivastava: कौन हैं गीतिका श्रीवास्तव, जो पाकिस्तान में संभालेंगी भारतीय उच्चायोग की कमान

Geetika Srivastava: अगस्त 2019 में भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द किए जाने के बाद पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों का दर्जा घटा दिया था। इसके बाद इस्लामाबाद और दिल्ली में क्रमश: पाकिस्तानी और भारतीय उच्चायोगों का नेतृत्व उनके संबंधित प्रभारियों द्वारा किया जा रहा है। उम्मीद है कि श्रीवास्तव जल्द ही इस्लामाबाद में अपना कार्यभार संभालेंगी

Akhileshअपडेटेड Aug 29, 2023 पर 2:27 PM
Geetika Srivastava: कौन हैं गीतिका श्रीवास्तव, जो पाकिस्तान में संभालेंगी भारतीय उच्चायोग की कमान
Geetika Srivastava पहली महिला अधिकारी हैं, जिन्‍हें पाकिस्‍तान में भारतीय उच्‍चायोग की कमान सौंपी गई है

गीतिका श्रीवास्तव (Geetika Srivastava) पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में भारत की नई प्रभारी होंगी। वह यह पद संभालने वाली पहली महिला बनेंगी। गीतिका वर्तमान में विदेश मंत्रालय (MEA) के मुख्यालय में संयुक्त सचिव (joint secretary) के रूप में कार्यरत हैं। वह डॉ. एम सुरेश कुमार (Dr M Suresh Kumar) का स्थान लेंगी, जिनके जल्द ही पाकिस्तान से नई दिल्ली लौटने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि आजादी के बाद 1947 से अब तक गीतिका श्रीवास्‍तव पहली महिला अधिकारी हैं, जिन्‍हें पाकिस्‍तान में भारतीय उच्‍चायोग की कमान सौंपी गई है।

बता दें कि अगस्त 2019 में भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर (J&K) का विशेष दर्जा रद्द किए जाने के बाद पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों का दर्जा घटा दिया था। इसके बाद इस्लामाबाद और दिल्ली में क्रमश: पाकिस्तानी और भारतीय उच्चायोगों का नेतृत्व उनके संबंधित प्रभारियों द्वारा किया जा रहा है। मामले के बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि उम्मीद है कि श्रीवास्तव जल्द ही इस्लामाबाद में अपना कार्यभार संभालेंगी।

कौन हैं गीतिका श्रीवास्तव? (Who is Geetika Srivastava)

गीतिका श्रीवास्तव 2005 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) की अधिकारी हैं। गीतिका मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। श्रीवास्तव वर्तमान में विदेश मंत्रालय के हिंद-प्रशांत प्रभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। गीतिका ने अपने करियर का ज्यादातर समय चीन में बिताया है। 'द ट्रिब्यून' की एक रिपोर्ट के मुताबिक वह धाराप्रवाह चीनी (मंदारिन भाषा) बोलती हैं। इसी के चलते उन्होंने 2007 से 2009 के दौरान चीन में भारतीय दूतावास में काम किया है। इससे पहले वह कोलकाता में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें