Women’s Day: भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय (Government of India's Ministry of Labour and Employment) के तहत आने वाले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation -EPFO) ने एक बड़ा ऐलान किया है। EPFO ने सभी कंपनियों से कहा है कि वो अपनी महिला कर्मचारियों के लिए 100 फीसदी ई-नॉमिनेशन की सुविधा मुहैया कराएं ताकि उन्हें महिला दिवस पर मान्यता (recognised) दी जा सके और पुरस्कृत किया जा सके। बता दें कि आज यानी 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है।
EPFO के मुताबिक, जो कंपनियां दिसंबर 2021 और जनवरी 2022 के लिए ई-नॉमिनेशन नहीं कर सकी है। वो इस declaration के लिए पात्र (eligible) हैं। EPFO ने ट्वीट कर कहा है कि हम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ई-नॉमिनेशन फाइल करने, उनके परिवार को सशक्त बनाने और सामाजिक सुरक्षा का आश्वासन देने की अपील करते हैं।
दरअसल, EPFO) ने अपने मंबर्स को ई-नॉमिनेशन पूरा करने के लिए दी गई 31 दिसंबर की डेडलाइन को बढ़ा दिया था। यानी 31 दिसंबर के बाद ई-नॉमिनिनेशन की सविधा का लाभ उठाया जा सकता है। EPFO आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। संगठन ने अपने परिवार को सशक्त बनाने और उनके सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला सदस्यों से आज ही ई-नॉमिनेशन फाइल करने की अपील की है।
मिलता है 7 लाख रुपये तक लाइफ कवर
EPFO) की ओर से PF अकाउंटहोल्डर्स को 7 लाख रुपये तक का लाइफ कवर दिया जाता है। दरअसल, EPFO के सभी सब्सक्राइबर (सदस्य) इंप्लॉइज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (EDLI) 1976 के तहत कवर होते हैं। जिसके तहत EPFO होल्डर्स को 7 लाख रुपये तक बीमा कवर मिलता है।
जानिए कैसे करें ऑनलाइन ई-नॉमिनेशन
सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर लॉग इन करें। EPFO वेबसाइट पर जाकर 'सर्विसेज' सेक्शन में 'फॉर इंप्लॉइज' पर क्लिक करें। अब 'मेंबर UAN/ऑनलाइन सर्विस पर क्लिक करना है। इसके बाद यूएएन और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें। फिर मैनेज' टैब में 'ई-नॉमिनेशन' सिलेक्ट करें। स्क्रीन पर 'प्रोवाइड डिटेल्स' टैब आएगा, 'सेव' पर क्लिक करें। फैमिली डिक्लेरेशन अपडेट करने के लिए 'यस' पर क्लिक करें। 'एड फैमिली डिटेल्स' पर क्लिक करें. एक से ज्यादा नॉमिनी भी ऐड किए जा सकते हैं। किस नॉमिनी के हिस्से में कितना अमाउंट आएगा, इसकी घोषणा के लिए 'नॉमिनेशन डिटेल्स' पर क्लिक करें। डिटेल्स डालने के बाद 'सेव ईपीएफ नॉमिनेशन' पर क्लिक करें। ओटीपी जनरेट करने के लिए 'ई-साइन' पर क्लिक करें। ओटीपी आधार के साथ लिंक मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। ओटीपी को निर्धारित स्पेस में डालकर सबमिट कर दें। इसके बाद ई-नॉमिनेशन ईपीएफओ के साथ रजिस्टर हो जाएगा।