Work From Home जॉब के चक्कर में महिलाओं को लगा 6.6  लाख रुपए का चूना, ऐसे हुईं फ्रॉड का शिकार

Work From Home Scam: बेंगलुरु में 15 अगस्त को दो महिलाओं के साथ धोखाधड़ी हुई। दोनों महिलाओं को बेहतर जॉब और ज्यादा इनकम के लालच में फंसाकर उनसे पैसे ऐंठे गए। वर्क फ्रॉम होम तलाश में एक हाउस वाइफ को रिव्यू लिखने का काम मिला। शुरू में पैसे भी दिए गए लेकिन इसके बाद ज्यादा रिटर्न के लालच में उनसे उल्टा पैसे मांगे गए।

अपडेटेड Aug 21, 2023 पर 10:18 AM
Story continues below Advertisement
गिरोह लोगों को ज्यादा पैसे के लालच में फंसाकर उल्टा उनका ही अकाउंट खाली कर देते

Work From Home Scam: दो बेंगलुरु की रहने वाली महिलाओं ने वर्क फ्रॉम होम जॉब पाने के चक्कर में 6.6 लाख रुपए खो दिए। पहले केस में 32 साल की एक महिला एक प्राइवेट कंपनी में ह्यूमन रिसॉर्स मैनेजर की पोस्ट पर काम कर रही थीं। बेंगलुरु के नंदिनी लेआउट एरिया में रहने वाली इस महिला को ऑनलाइन मैसेजिंग के जरिए संपर्क किया गया। महिला से ऑनलाइन डॉक्यूमेंट सब्मिट करने के लिए कहा गया और इसके बाद कुछ टास्क देने की बात भी बोली गई।

लाखों रुपए का लगा चूना

एक दिन फ्रॉड करने वाले आदमी ने मैसेज में कहा कि 5000 इनवेस्ट करने पर उन्हें 7000 की कमाई होगी। ऑफर से इंप्रेस होकर महिला ने 6 लाख रुपए इनवेस्ट कर दिए। इसके बाद महिला को रिलाइज हुआ कि उन्हें धोखा दिया गया है। ऐसा ही दूसरा केस एक हाउसवाइफ के साथ हुआ। 29 साल की एक होममेकर ने वर्क फ्रॉम होम जॉब के चक्कर में 67,000 रुपए गंवा दिए।

नहीं बिकेगा सनी देओल का बंगला, बैंक ऑफ बड़ौदा अब नहीं लगाएगा बोली

महिला को ऐसे बनाया बेवकूफ

महिला ने बताया कि उन्हें वर्क फ्रॉम होम जॉब के लिए किसी महिला ने कांटेक्ट किया था। बाद में ये सारा ऑफर फेक निकला। महिला ने बताया कि पहले उन्हें I am London Airlines के 30 रिव्यू करने के लिए कहा गया जिसके लिए तुरंत 1000 रुपए भी दे दिए गए। इसके बाद थोड़े और रिव्यू करने के लिए कहा गया और साथ ही 67,000 रुपए डिपोजिट करने के लिए बोला गया। उनसे इस पैसे पर अच्छे रिटर्न का वादा किया गया। हालांकि पैसे भेजने के बाद महिला उनसे फिर कभी संपर्क नहीं कर पाई। दोनों महिलाओं के साथ ये घटना 15 अगस्त को हुई। अकसर गिरोह लोगों को ज्यादा पैसे के लालच में फंसाकर उल्टा उनका ही अकाउंट खाली कर देते हैं।


MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Aug 21, 2023 10:10 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।