Year End 2023 : Elon Musk के लिए शानदार रहा 2023, टॉप 500 अमीरों की कुल दौलत 1.5 लाख करोड़ डॉलर बढ़ी

Year End 2023 : दुनिया भर के दौलतमंद लोगों के लिए 2023 शानदार रहा और उनके लिए यह वापसी का साल साबित हुआ है। साल 2023 में 500 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 2023 में 1.5 लाख करोड़ डॉलर बढ़ गई। इन सभी अमीरों में सबसे शानदार प्रदर्शन टेस्ला के मालिक Elon Musk का रहा

अपडेटेड Dec 30, 2023 पर 4:23 PM
Story continues below Advertisement
Year End 2023 : दुनिया भर के दौलतमंद लोगों के लिए 2023 शानदार रहा और उनके लिए यह वापसी का साल साबित हुआ है।

Year End 2023 : दुनिया भर के दौलतमंद लोगों के लिए 2023 शानदार रहा और उनके लिए यह वापसी का साल साबित हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार साल 2023 में 500 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 2023 में 1.5 लाख करोड़ डॉलर बढ़ गई। वहीं, पिछले साल इन अमीर लोगों को 1.4 लाख करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ था। दुनिया भर के अमीरों को टेक स्टॉक्स के बेहतर प्रदर्शन का फायदा मिला है। ये शेयर मंदी की आशंकाओं, लंबे इन्फ्लेशन, हाई इंटरेस्ट रेट्स और जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बावजूद इस साल नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की चर्चा के बीच टेक बिलेनियर्स की संपत्ति में 48 फीसदी या 658 अरब डॉलर की बढ़ोतरी आई है।

Elon Musk के लिए शानदार रहा 2023

हालांकि, इन सभी अमीरों में सबसे शानदार प्रदर्शन टेस्ला के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) का रहा। उन्होंने फ्रांसीसी बिजनेस टाइकून बर्नार्ड अरनॉल्ट से दुनिया के सबसे अमीर शख्स का खिताब दोबारा हासिल कर लिया। मस्क ने 2022 में 138 अरब डॉलर खोने के बाद टेस्ला और SpaceX की सफलता के साथ गुरुवार के अंत तक अतिरिक्त $95.4 अरब की कमाई की। उनकी कुल संपत्ति अब अरनॉल्ट से 50 अरब डॉलर अधिक हो गई है।


इन्होंने भी किया शानदार प्रदर्शन

Amazon.com Inc के फाउंडर जेफ बेजोस ने इस साल अपने अकाउंट में 70 अरब डॉलर से अधिक जोड़े और अब वह अरनॉल्ट के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि मेटा प्लेटफॉर्म्स के CEO मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में 80 अरब डॉलर से अधिक का उछाल आया है। दूसरी ओर, शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अदाणी ग्रुप के मालिक गौतम अदाणी को 27 जनवरी को 21 अरब डॉलर का नुकसान हुआ और पूरे साल में 37.3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

मरियम एडेल्सन

78 वर्षीय एडेल्सन 2021 में अपने पति शेल्डन की मौत के बाद कैसीनो ऑपरेटर लास वेगास सैंड्स कॉर्प की मेजोरिटी शेयरहोल्डर बन गईं। एडेल्सन ने इस साल डलास मावेरिक्स में $3.5 अरब की मेजोरिटी हिस्सेदारी खरीदने का सौदा किया। उनकी कुल संपत्ति $34.3 अरब हो गई।

फ्रेंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स

L'Oreal SA की चेयरपर्सन बेटेनकोर्ट मेयर्स हाल ही में 100 अरब डॉलर की संपत्ति वाली पहली महिला बन गई है। 70 साल की बेटेनकोर्ट मेयर्स दुनिया भर में फैली 241 अरब पाउंड (268 अरब डॉलर) की कंपनी लोरियल के बोर्ड की वाइस-चेयरपर्सन हैं, जिसमें वह और उनका परिवार लगभग 35 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़े शेयरधारक हैं।

स्टीव कोहेन

67 वर्षीय कोहेन न्यूज़ यॉर्क मेट्स के मालिक हैं और वर्षों के खराब प्रदर्शन के बाद बेसबॉल फ्रैंचाइज़ी को फिर से खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। 2023 में उनकी संपत्ति बढ़कर 13.9 अरब डॉलर हो गई।

किसकी कितनी बढ़ी संपत्ति

65 वर्षीय मार्क क्यूबन की संपत्ति इस साल बढ़कर 6.8 अरब डॉलर हो गई। 92 वर्षीय न्यूज कॉर्प के फाउंडर आधिकारिक तौर पर रिटायर हो गए हैं और नियंत्रण अपने बेटे को सौंप दिया है। 2023 में उनकी संपत्ति बढ़कर 8.9 अरब डॉलर हो गई।जापानी निवेशक Masayoshi Son सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प के फाउंडर हैं। इस साल उनकी की संपत्ति गिरकर 11.4 अरब डॉलर हो गई।

ब्लूमबर्ग  बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सपत्ति 2021 से 500 मिलियन डॉलर बढ़ी है, जिससे उनकी कुल संपत्ति 3.1 अरब डॉलर हो गई है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के 46 वर्षीय फाउंडर Changpeng “CZ” Zhao के लिए यह साल कई मायनों में कठिन रहा। क्रिप्टो में रिबाउंड ने इस साल CZ की संपत्ति में करीब 25 अरब डॉलर की वृद्धि की।

Shubham Singh Thakur

Shubham Singh Thakur

First Published: Dec 30, 2023 4:23 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।