Year Ender 2023: Moye Moye से लेकर ये गाने इंस्टा रील्स पर छाए रहे, किसका रहा सोशल मीडिया पर राज

2023 में कुछ गानों ने सोशल मीडिया पर तहलका नहीं धमाल मचाया। ये गाने हर रील इंस्टा अकाउंट्स में छाए हुए हैं। कुछ गानों ने तो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तक बनाए हैं। अवॉर्ड से बढ़कर ऑडिएंस के प्यार ने इन गानों को 2023 में टॉप पर पहुंचाया है। आइए देखते हैं इस लिस्ट को -

अपडेटेड Dec 24, 2023 पर 5:34 PM
2023 में इन गानों को मिला हिट का टैग

Year Ender 2023: साल खत्म होने को है, ऐसे में कुछ गाने सोशल मीडिया पर छाए रहे। इंस्टाग्राम रील्स पर इन गानों को हर यूजर ने कॉपी किया। इन गानों को कई तरह के वर्जन भी रिलीज किए गए। लोगों ने इन गानों को ट्विस्ट भी दिया। ये गाने इस साल की लिस्ट में सबसे टॉप पर रहे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी कुछ गानों को शामिल किया गया है। ये गाने सुनने में भी काफी कैची हैं।

Flowers by Miley Cycrus

Miley Cyrus का सबसे पॉपुलर गाना Flowers उनकी आठवीं स्टूडियो एल्बम Endless Summer Vacation का सबसे जरूरी है। ये एख डिस्को पॉप सॉन्ग है जिसे बिलबोर्ड ग्लोबल 200 में 13 हफ्तों तक लगातार टॉप पर रहा। इस गाने पर कुल 5.3 मिलियन रील्स बने हैं।

As It Was by Harry Styles

हैरी स्टाइल्स की तीसरी स्टूडियो एल्बम Harry’s House के काफी हिट गाने As It Was को भी लोगों का ढेर सारा प्यार मिला। इस गाने पर कुल 3.2 मिलियन रील्स बन चुकी हैं। 2022 में रिलीज हुआ ये गाना Dash Hudson की रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में रील्स में सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुआ है। इस गाने ने स्ट्रीमिंग से जुड़े तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स तोड़े हैं।

Moments to Memories by Adeline Hills


इस गाने पर कुल 3.7 मिलियन रील्स बनी हैं। इस टाइटल ट्रैक को 2018EP के नाम से रिलीज किया गया था लेकिन 2023 में पॉपुलैरिटी मिली। इस गाने की पॉपुलैरिटी को देखते हुए सिंगर ने इसका ऑफिशियल ऑडियो वीडियो 20 मार्च 2023 को रिलीज किया था।

Calm Down by Rema

नाइजीरियन सिंगर ने इस गाने को 2022 में रिलीज किया था। ये उनकी डेब्यू एल्बम रेव एंड रोजेज का पार्ट था। इस गाने पर 3.3 मिलियन रील्स बनाई गई हैं। वर्तमान में भी इस गाने को इंस्टाग्राम रील पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

Stay by Justin Bieber and The Kid LAROI

2.3 मिलियन रील्स इस गाने पर बनी हैं। ये गाना रिलीज के बाद 21 देशों में टॉप वन पर रहा है।

Lil Boo Thang by Paul Russel

पॉल रस्सैल का लिल बू गाना जून में टिक टॉक पर छाया रहा। जहां इनके गाने को 10 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया। इस गाने को 18  अगस्त 2023 में रिलीज किया गया। इसके बाद इंस्टा और टिक टॉक पर छाया रहा। इस गाने पर कुल 2 मिलियन रील्स बनाई जा चुकी हैं।

Džanum (Moje More song) by Teya Dora

मोए-मोए के नाम से भारत में पॉपुलर टेया डोरा का गाना दरअसल मोए मोर है। इस गाने को सर्बिया की एक सिंगर ने गया है। ये गाना प्यार, रिजेक्शन और बुरे ख्वाबों पर है। इस गाने पर 1.4 मिलियन रील्स बनाई गई हैं।

Flower by Jisso

फेमस कोरियाई बैंड BlackPink मेंबर Jisso ने हाल ही में Flower रिलीज किया। इस गाने पर कुल 1.5 मिलियन रील्स बनाई गई हैं।

कर्नाटक में जातीय जनगणना बेहतर तरीके से नहीं हुई, नए सिरे से कराएं सर्वे – येदियुरप्पा

Cupid – Twin Ver. (FIFTY FIFTY) – Sped Up Version

क्यूपिड को 24 फरवरी को साउथ कोरियाई गर्ल ग्रुप Fifty Fifty ने रिलीज किया था। इस गाने को कोरियाई और इंग्लिश भाषा में रिलीज किया गया। इस गाने पर कुल 1.4 मिलियन रील्स बनाई गई हैं।

Seven by Jungkook (feat. Latto)

साउथ कोरिया के फेमस सिंगर जंगकुक का गाना 7 अमेरिकन रैपर लाट्टो के साथ 14 जुलाई 2023 में रिलीज किया गया। इस गाने को Spotify पर 1 बिलियन बार सुना गया है। इस पर 1.2 मिलियन रील्स बनाए गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।