Get App

Loan Apps की मनमानी पर कैसे लगेगी लगाम? Zerodha के Nithin Kamath ने दिए सुझाव

ऐप के जरिए लोन लेने वालों के साथ रिकवरी एजेंट्स की ज्यादतियों के कई मामले सामने आए हैं। अब इसे लेकर ब्रोकरेज फर्म जीरोधा के सीईओ और को-फाउंडर नितिन कामत (Nithin Kamath) ने भी आवाज उठाई है। रिकवरी एजेंट्स कई बार कर्ज लेने वालों को इतना परेशान कर देते हैं कि वे आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लेते हैं। इसे लेकर ही नितिन कामत ने सलाह दी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 20, 2023 पर 8:54 AM
Loan Apps की मनमानी पर कैसे लगेगी लगाम? Zerodha के Nithin Kamath ने दिए सुझाव
नितिन कामत के मुताबिक लोन ऐप के जरिए 100-200 फीसदी तक के हाई रेट पर कर्ज मिलता है। इसके अलावा जो एक सबसे बड़ी समस्या होती है, वह ये है कि ऐप को इंस्टॉल करने पर इसका एक्सेस कॉन्टैक्ट्स और फोटोज तक भी हो जाता है।

ऐप के जरिए लोन लेने वालों के साथ रिकवरी एजेंट्स की ज्यादतियों के कई मामले सामने आए हैं। अब इसे लेकर ब्रोकरेज फर्म जीरोधा के सीईओ और को-फाउंडर नितिन कामत (Nithin Kamath) ने भी आवाज उठाई है। नितिन का कहना है कि इस प्रकार के मामले में अगर लोन एजेंट्स परेशान करें तो चुप न रहें और तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। बता दें कि रिकवरी एजेंट्स कई बार कर्ज लेने वालों को इतना परेशान कर देते हैं कि वे आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लेते हैं। इसे लेकर ही नितिन कामत ने ट्वीट के जरिए सलाह दी है कि ऐसे मामलों की शिकायत दर्ज कराएं।

कहां करें शिकायत

नितिन कामत ने ऐप के जरिए कर्ज लेने पर आने वाली दिक्कतों और फिर जब रिकवरी एजेंट्स परेशान करने लगें तो क्या करना चाहिए, इसे लेकर ट्वीट की पूरी एक सिरीज की है। अगर किसी शख्स को रिकवरी एजेंट परेशान कर रहा है तो इसकी शिकायत 1930 पर कॉल के जरिए कर सकते हैं या ऑनलाइ https://cybercrime.gov.in पर भी शिकायत फाइल कर सकते हैं। नितिन का कहना है कि हैरेसमेंट से सुरक्षा को लेकर अपने यहां कानून हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें