Zomato Biggest Order in 2022: 28 लाख का ऑर्डर, 7 लाख का डिस्काउंट्स, जोमैटो से मंगाया एक बार में 25 हजार का पिज्जा

Zomato Biggest Order in 2022: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) से आप नियमित तौर पर खाने-पीने की ऑर्डर करते हैं लेकिन कुछ ऐसे शख्स ऐसे हैं जिनसे ज्यादा तो आपने इस साल ऑर्डर नहीं किया होगा। जोमैटो ने इस साल की अपनी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है

अपडेटेड Dec 30, 2022 पर 12:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Zomato पर इस साल सबसे अधिक क्या ऑर्डर हुआ? Biryani।

Zomato Biggest Order in 2022: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) से आप नियमित तौर पर खाने-पीने का ऑर्डर करते हैं लेकिन कुछ ऐसे शख्स ऐसे हैं जिनसे ज्यादा तो आपने इस साल ऑर्डर नहीं किया होगा। जोमैटो ने इस साल की अपनी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। पूरे साल की रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है, उसके मुताबिक एक शख्स ने साल भर में जोमैटो से कुल मिलाकर 28 लाख से अधिक के ऑर्डर किए। एक शख्स ने तो एक ही ऑर्डर में 25 हजार रुपये से अधिक का पिज्जा मंगवाया। खर्च के अलावा बचत की बात करें तो एक शख्स ने इस साल करीब सात लाख रुपये का डिस्काउंट्स हासिल किया।

Uzbekistan Cough Syrup Case: Marion Biotech के खिलाफ कड़ा एक्शन, सिर्फ कफ सिरप ही नहीं, पूरा प्रोडक्शन ही बंद करने का आदेश

पुणे के तेजस ने Zomato से मंगाया 28 लाख का ऑर्डर


जोमैटो ने जो रिपोर्ट जारी की है, उसके मुताबिक पुणे के तेजस ने इस पूरे साल 28,59,611 रुपये के टोटल ऑर्डर किए। वहीं दिल्ली के अंकुर ने इस साल 3300 ऑर्डर किए यानी हर दिन औसतन 9 ऑर्डर। एक अन्य ग्राहक राहुल ने इस साल ऐप के जरिए 1098 केक ऑर्डर किए। ये तो हुई खर्च की बात, एक शख्स ने तो भारी बचत की। खड़गपुर की टीना ने एक ही ऑर्डर में 25455 रुपये का पिज्जा मंगवाया। जोमैटो के मुताबिक रवि नामक एक शख्स ने इस पूरे साल जोमैटो पर 6.96 लाख रुपये का डिस्काउंट हासिल किया।

View this post on Instagram

A post shared by Zomato (@zomato)

Biryani का सबसे अधिक क्रेज

जोमैटो पर इस साल सबसे अधिक क्या ऑर्डर हुआ? बिरयानी। इस साल 2022 में जोमैटो पर हर मिनट 186 बिरयानी मंगाई गई। बिरयानी का क्रेज को जोमैटो की प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्विगी (Swiggy) पर भी सबसे अधिक बिरयानी ही मंगाई गई। लगातार सातवें साल स्विगी पर बिरयानी सबसे अधिक ऑर्डर हुआ। बिरयानी के बाद मसाल डोसा सबसे अधिक ऑर्डर हुए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।