Zomato Biggest Order in 2022: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) से आप नियमित तौर पर खाने-पीने का ऑर्डर करते हैं लेकिन कुछ ऐसे शख्स ऐसे हैं जिनसे ज्यादा तो आपने इस साल ऑर्डर नहीं किया होगा। जोमैटो ने इस साल की अपनी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। पूरे साल की रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है, उसके मुताबिक एक शख्स ने साल भर में जोमैटो से कुल मिलाकर 28 लाख से अधिक के ऑर्डर किए। एक शख्स ने तो एक ही ऑर्डर में 25 हजार रुपये से अधिक का पिज्जा मंगवाया। खर्च के अलावा बचत की बात करें तो एक शख्स ने इस साल करीब सात लाख रुपये का डिस्काउंट्स हासिल किया।
