Zomato Warehouse Issue: अभी कुछ दिनों पहले जोमैटो के एक वेयरहाउस में आगे की डेट में पैक्ड मशरूम मिले थे। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के अधिकारियों ने इसे पकड़ा था। अब इस मामले में जोमैटो के को-फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने सोमवार को अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है कि कंपनी के हैदराबाद में स्थित वेयरहाउस में 18 किग्रा के मशरूम के जिस पैकेट में आने वाले दिन की तारीख लिखी थी, उसे गोदाम वालों ने पहले ही पकड़ लिया था और क्वालिटी कंट्रोल चेक के दौरान इसे हटा दिया गया था। इसका मतलब हुआ कि जोमैटो के सीईओ के मुताबिक यह पैकेट मार्केट में नहीं आता।
