Zoom कॉल पर हिंदी बोलने पर छिड़ी महाभारत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में जूम मीटिंग दिखाई दे रही है। जूम मीटिंग में जमकर लोग एक-दूसरे को खरी खोटी सुना रहे हैं। दरअसल एक एंप्लॉयी के हिंदी में बात करने को लेकर सभी भड़के हुए हैं। एंप्लॉयीज उस पर इंग्लिश में बात करने का दवाब बना रहे हैं फिर भी कर्मचारी हिंदी में ही बात कर रहा है-

अपडेटेड Dec 31, 2023 पर 11:09 PM
Story continues below Advertisement
Zoom पर मीटिंग में लोग करने लगे भाषा को लेकर बहस

इन दिनों सोशल मीडिया पर जूम मीटिंग्स के कई अनोखे वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कुछ में बॉस एंप्लॉयी का झगड़ा होता है तो एक बार एक लड़की ने अपनी पर्सनल लाइफ को ही ऑनलाइन क्लास के दौरान खोलकर रख दिया। हाल ही में एंप्लॉयीज की ऐसी ही एक और बहस का वीडियो सामने आया है। इस बार बहस का मुद्दा हिंदी भाषा पर है। ऑनलाइन मीटिंग में इस बात पर बहस हो रही है कि एक आदमी हिंदी बोल रहा है। बाकि के एंप्लॉयीज उस पर अंग्रेजी में बात करने का लगातार दवाब बना रहे हैं। दरअसल एंप्लॉयीज के अलग-अलग क्षेत्रों से होने की वजह से मामला बिगड़ा।

वायरल वीडियो में बात का बना बतंगड़

वीडियो क्लिप एक्स अकाउंट क्लेश नाम के हैंडल से शेयर की गई है। मीटिंग में न्यू ईयर के प्लान पर डिस्कशन की जा रही है। वीडियो क्लिप में सभी एंप्लॉयीज एक दूसरे को इंग्लिश में बात करने के लिए रिक्वेस्ट कर रहे हैं। एंप्लॉयी अंग्रेजी में बात करते हुए अपना प्लान बताता है और फिर से हिंदी में बात करने लग जाता है। बीच में एक साथी ये बोलकर मामले को शांत करवाने की भी कोशिश करने लगा कि वो सारी बातें ट्रांसलेट करेगा लेकिन बहस थी कि थमने का नाम ही नहीं ले रही थी।


IPO: इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में लॉन्च या लिस्टिंग नहीं, लेकिन SME सेक्शन में होगी 6 इश्यू की लिस्टिंग

लोगों ने एक-दूसरे को सुनाई खरी खोटी

ये वीडियो कितना पुराना है इस बात की कहीं से भी कंफर्मेशन नहीं मिल पाई है। इस वीडियो क्लिप को जबसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है तबसे लेकर अब इसे दस लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सभी लोग हिंदी पर बात करने पर बंटे हुए है। एक यूजर ने तर्क देते हुए कमेंट किया कि आईटी सेक्टर में 16 साल के उनके एक्सपीरिएंस में उन्होंने किसी को भी मीटिंग में हिंदी में बात करते हुए नहीं देखा क्योंकि सभी को ये भाषा समझ नहीं आती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।