Tunisha Sharma Suicide: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शनिवार 23 दिसंबर को कथित तौर पर आत्महत्या कर लिया। वह महज 21 साल की थीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में तुनिषा ने एक टीवी सीरियल के सेट पर आत्महत्या किया। अधिकारी ने बताया कि तुनिषा शूटिंग के बीच वॉशरूम गईं और काफी देर तक नहीं लौटीं। अधिकारी ने बताया कि जब दरवाजा तोड़ा गया तो वह अंदर लटकी मिली। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वलीव पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर कैलाश बर्वे ने कहा कि पुलिस की एक टीम मौके पर है। तुनिषा ने कई टेलीविजन सीरियलों में काम किया था।
