Get App

Weather Update: 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी के कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान! आज दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में मौसम का रौद्र रूप

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 अगस्त को जारी अपने वेदर बुलेटिन में देश के कई राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के खतरे को देखते हुए एहतियातन खासकर पूर्वी यूपी के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 19, 2026 पर 9:39 AM
Weather Update: 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी के कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान! आज दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में मौसम का रौद्र रूप
Weather Update: बारिश की चेतावनी के बाद पूर्वी यूपी के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है

Weather Update: देश भर में मानसूनी बारिश ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है, जिसके चलते आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 अगस्त को जारी अपने वेदर बुलेटिन में देश के कई राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के खतरे को देखते हुए एहतियातन खासकर पूर्वी यूपी के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। ऑरेंज अलर्ट के चलते वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, भदोही और जौनपुर जैसे जिलों के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।

मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली-एनसीआर से लेकर पहाड़ी और मैदानी इलाकों तक मौसम का रौद्र रूप देखने को मिलेगा, जहां तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश होने के पूरे आसार हैं।

मौसम विज्ञानियों ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। नदी-नालों के उफान पर आने और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका को देखते हुए स्थानीय प्रशासनों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें