TVS ने भारत में नई Apache RR 310 को लॉन्च कर दिया है। बाइक अप्रैल के महीने में लॉन्च होने वाली थी, लेकिन Covid-19 की दूसरी लहर के कारण इसमें देरी हुई। पिछले साल लॉन्च किए गए वर्जन की तुलना में नई बाइक में कई मैकेनिकल और कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। नया वेरिएंट 2,59,990 रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर आता है।
