Get App

Disha Salian Death Case: आदित्य ठाकरे से लेकर डिनो मोरिया और रिया चक्रवर्ती तक...दिशा सालियन मौत मामले में CBI की FIR में इन दिग्गजों के नाम

Disha Salian Death Case: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने सोमवार (14 सितंबर) को बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में FIR दर्ज की। इस FIR में शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे, रोहन रॉय, एक्टर डिनो मोरिया और सूरज पंचोली जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 14, 2026 पर 4:33 PM
Disha Salian Death Case: आदित्य ठाकरे से लेकर डिनो मोरिया और रिया चक्रवर्ती तक...दिशा सालियन मौत मामले में CBI की FIR में इन दिग्गजों के नाम
Disha Salian Death Case: दिवंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा के मामले में CBI की FIR में आदित्य ठाकरे और डिनो मोरिया का नाम है

Disha Salian Death Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में FIR दर्ज की है। इस महीने की शुरुआत में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सालियान की मौत की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) से कराने का आदेश दिया था। कोर्ट ने छह साल तक FIR दर्ज नहीं करने के लिए मुंबई पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा था कि उसकी जांच से जवाब मिलने के बजाय और सवाल खड़े होते हैं। पीठ ने छह साल तक मामले को केवल दुर्घटनावश मौत के रूप में देखने के लिए पुलिस की आलोचना की थी। जांच में स्पष्ट विसंगतियों की ओर इशारा किया था।

कैसे हुई थी सालियान की मौत?

राजपूत की मैनेजर के रूप में कुछ समय काम कर चुकीं दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक आवासीय इमारत की 12वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। मुंबई पुलिस ने मामले में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (ADR) दर्ज की थी। राजपूत एक सप्ताह बाद 14 जून 2020 को अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। इसके बाद दोनों की मौत की घटनाओं के बीच संभावित संबंध को लेकर अटकलें लगने लगी थीं।

राजपूत की मौत के बाद मचे हंगामे के बीच महाराष्ट्र सरकार ने मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बाद में 'क्लोजर रिपोर्ट' दाखिल करते हुए कहा था कि राजपूत की मौत आत्महत्या से हुई थी। हालांकि, संबंधित अदालत ने अभी इस रिपोर्ट पर सुनवाई नहीं की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें