Get App

UIDAI ने दी आधार कार्ड से जुड़े फ्रॉड की चेतावनी, पहचान सुरक्षित रखने के लिए उपाय बताए

आधार की पुष्टि UIDAI की वेबसाइट पर 12-डिजिट का कोड डालने या ऐप के जरिए हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2021 पर 9:36 AM
UIDAI ने दी आधार कार्ड से जुड़े फ्रॉड की चेतावनी, पहचान सुरक्षित रखने के लिए उपाय बताए

आधार कार्ड के लिए नियामक संस्था यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने लोगों से आधार कार्ड से जुड़े फ्रॉड को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही पहचान सुरक्षित रखने के लिए कुछ उपायों की भी जानकारी दी है। हाल के महीनों में आधार से जुड़े धोखाधाड़ी के कुछ मामले सामने आने से इसके सुरक्षित होने को लेकर सवाल उठे थे।

UIDAI ने ट्वीट के जरिए लोगों को इस तरह के फ्रॉड से बचने की सलाह दी है। इसके साथ ही उसने बताया है कि आप किसी भी व्यक्ति के आधार कार्ड की ऑनलाइन जांच कर सकते हैं।

इसके लिए आपको 12-डिजिट का कोड  इस लिंक पर डालना होगा https://resident.uidai.gov.in/verify। इसके अलावा  mAadhaar ऐप से भी आधार कार्ड की जांच की जा सकती है।

UIDAI ने बताया है कि केवल नंबरों को आधार का प्रमाण नहीं माना जा सकता। इसने कारोबारियों को पहचान के प्रमाण के तौर पर स्वीकार करने से पहले उन नंबरों की UIDAI वेबसाइट पर पुष्टि करने की सलाह दी है।

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की 2 घंटे की आमदनी मौजूदा जज की महीने की सैलरी से अधिक कैसे है

पिछले कुछ वर्षों में कंपनियों के पास मौजूद यूजर्स के आधार से जुड़े डेटा के लीक होने के मामले भी हुए हैं।

UIDAI ने एक वीडियो जारी कर यह दिखाया है कि पहचान से जुड़े डेटा की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को बरकरार रखने के लिए क्या किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें