UP के मिर्जापुर में ट्रक और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर, 10 की मौत, कई घायल

Mirzapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। 3 की हालत गंभीर है, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया है। हादसा रात 1 बजे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर कछवां थाने के कटका गांव के पास हुआ

अपडेटेड Oct 04, 2024 पर 8:41 AM
Story continues below Advertisement
Mirzapur Road Accident:ट्रैक्टर में 13 लोग सवार थे। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। ट्रक और ट्रैक्टर में हुई टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है। ये दर्दनाक हादसा भदोही के महाराजगंज और मिर्जापुर के कटका बॉर्डर पर हुआ है। बताया जा रहा है कि पीछे से ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार 10 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। यह हादसा प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर कछवां थाना क्षेत्र के कटका गांव के पास हुआ है।

ट्रैक्टर में कुल 13 लोग सवार थे। जिनमें 10 की मौत हो गई है। तीन लोगों की हालत बेहद नाजुक है। ये सभी मजदूर भदोही जिले के एक गांव में छत की ढलाई कर वापस घर लौट रहे थे। सड़क हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने वाराणसी-प्रयागराज हाइवे पर जाम लगा दिया। इसके बाद प्रशासन नाराज लोगों को मनाने की कोशिश में जुट गया और वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी।

टक्कर मारकर ट्रक नाले में गिरा


हादसे की जानकारी मिलते ही एसपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। राहत बचव कार्य में जुट गए। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल मजदूर वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियोंके मुताबिक अनियंत्रित ट्रक ने पहले बाइक को टक्कर मारी फिर ट्रैक्टर से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर उछलकर नाले में जा गिरा। उसके बाद ट्रक भी नाले में गिरे ट्रक पर चढ़ गया। ये सभी लोग भदोही से वाराणसी जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे-पीछे बाइक से मजदूरों का मेठ भी चल रहा था। तभी औराई की तरफ से बेकाबू ट्रक आ गया और टक्कर मार दी।

मंगाई गई जेसीबी

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी है। इस हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई। तीन घायल हैं। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में ट्रैक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। वहीं, ट्रक के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने सड़क से वाहनों को हटाने के लिए जेसीबी मंगाई है।

मृतकों की पहचान राम सिंहपुर मिर्जामुदार निवासी भानू प्रताप (25), विकास (20) और बीरबलपुर निवासी अनिल (35), सूरज कुमार ( 22), सनोहर (25), राकेश कुमार (25), प्रेम कुमार (40), राहुल कुमार (26), नितिन कुमार(22) , रोशन कुमार के रूप में हुई है। घायलों में बीरबलपुर निवासी आकाश (18), जमुनी (26), अजय सरोज (50) शामिल हैं।

Bareilly Explosion: उत्तर प्रदेश के बरेली में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 4 घायल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।