Kushinagar Wedding Tragedy: यूपी में शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा, कुएं में गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित 13 लोगों की मौत, राष्ट्रपति, PM-CM ने जताया शोक

गांव में एक पुराना कुआं था जो स्लैप से ढका था, पूजा-पाठ के दौरान बच्चे और महिलाएं उसके ऊपर बैठे हुए थे, इस दौरान स्लैप नीचे चला गया और मलबा उनके ऊपर गिर गया

अपडेटेड Feb 17, 2022 पर 11:09 AM
Story continues below Advertisement
जिला प्रशासन ने हादसे में मरने वाले प्रत्येक के परिजन को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि दिए जाने की बात कही है

Kushinagar Wedding Tragedy: उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया में बुधवार देर रात एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कुएं का स्लैब टूटने से महिलाओं, किशोरियां और बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, शादी में महिलाएं और बच्चे एक पुराने कुएं पर बैठे थे। यह एक स्लैब से ढका हुआ था। लेकिन स्लैब ज्‍यादा वजन होने के कारण नीचे गिर गया और उसके ऊपर बैठे सभी लोग भी कुएं में जा गिरे।

घटना के बाद लोगों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। कुशीनगर के डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि नौरंगिया टोला गांव में एक पुराना कुआं था जो स्लैप से ढका था। पूजा-पाठ के दौरान बच्चे और महिलाएं उसके ऊपर बैठे हुए थे, इस दौरान स्लैप नीचे चला गया और मलबा उनके ऊपर गिर गया। राजलिंगम ने बताया कि हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है।

Coronavirus in India: देश में आज कोरोना संक्रमण के 30,757 आए नए मामले, 24 घंटे में 541 मरीजों की मौत


जिला प्रशासन ने हादसे में मरने वाले प्रत्येक के परिजन को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि दिए जाने की बात कही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नौरंगिया स्कूल टोला गांव में कल रात हल्दी के मटकोड की रस्म के दौरान अचानक कुएं का स्लैब टूट गया और 25 से अधिक महिलाएं, युवतियां एवं बच्चे भरभराकर कुएं में गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सबको कुए निकाला।

उन्होने बताया कि नौरंगिया गांव के स्कूल टोला निवासी परमेश्वर कुशवाहा के बेटे अमित कुशवाहा के विवाह से पहले हल्दी की रस्म अदा की जा रही थी। घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित कुएं के सामने मटकोड़ (विवाह के पहले की रस्म) का कार्यक्रम चल रहा था। जिस कुएं के पास कार्यक्रम चल रहा था, उसे आरसीसी स्लैब बनाकर बंद किया गया था।

रस्म के दौरान बड़ी संख्या में महिला, युवती एवं बच्चिया कुएं पर बने स्लैब पर जाकर खड़े हो गए। अचानक स्लैब टूट गया और उसपर खड़ी महिला, युवतियां और बच्चियां कुएं में समा गई। इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने राहत बचाव शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से कोई खास सफलता नहीं मिल सकी।

इस बीच किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दल-बल के साथ आए पुलिसकर्मियों ने राहत-बचाव कार्य तेज किया। जिन लोगों को कुएं से बाहर निकाला गया, उन सबको जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण किया और 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मतकों में पंजा यादव (20) शशिकला (153) भारती (13) पूजा चौरसिया (17) चौरसिया (10), मीरा (22),ममता (35), शकुंतला (34), परी (20), राधिका (20) और सुंदरी (9) शामिल हैं। दो की पहचान नहीं हो सकी है।

नौरंगिया गांव में पांच वर्ष पहले भी एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2017 में गांव में बारात आई थी, जिसमें सड़क के किनारे द्वार पूजा से पहले आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। बराती और घराती आर्केस्ट्रा देख रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित पिकअप लोगों को रौंदते हुए

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख जताया है। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, "उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का दुःखद समाचार सुनकर व्यथित हूं। इस दर्दनाक हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले सभी शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है।"

सीएम योगी ने ट्वीट किया, "जनपद कुशीनगर के ग्राम नौरंगिया स्कूल टोला की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई ग्रामवासियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।