UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित एक सत्संग में मंगलवार (2 जुलाई) को भगदड़ मच गई जिसमें कम से कम 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। भोलेबाबा प्रवचन के कार्यक्रम में अचानक से भगदड़ मच गई। प्रवचन में शामिल होने आए सैकड़ों भक्त भीषण गर्मी से बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। सैकड़ों भक्तों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
