UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम के बदलने का सिलसिला जारी है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के मिजाज अलग अलग नजर आ रहे हैं। कहीं चिलचिलाती धूप से लोगों के हाल बेहाल हैं तो कहीं ठंडी हवाएं लोगों को राहत दे रही हैं। कानपुर में मंगलवार देर शाम आंधी के बाद बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं आज बुधवार की सुबह उमस भरी गर्मी से शुरुआत हुई। प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिन तक आंधी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
