UPI से एक दिन में कितने रुपये भेज सकते हैं ग्राहक, यहां जानें किस बैंक की कितनी है डेली ट्रांजेक्शन लिमिट

UPI (Unified Payments Interface) आज सबसे तेज और आसान पैमेंट के माध्यमों में से एक है। हालांकि, इससे एक दिन में एक सीमा तक ही ट्रांजेक्शन किया जा सकता है। डेली ट्रांजेक्शन लिमिट आपके बैंक पर निर्भर करती है

अपडेटेड Aug 05, 2022 पर 3:05 PM
Story continues below Advertisement
हम आपको कुछ बड़े बैंकों की UPI ट्रांजेक्शन लिमिट के बारे में जानकारी दे रहे हैं

यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI- Unified Payments Interface) आज सबसे तेज और सबसे आसान पैमेंट के माध्यम में से एक है। हालांकि, इससे एक दिन में एक सीमा तक ही ट्रांजेक्शन किया जा सकता है। डेली ट्रांजेक्शन लिमिट आपके बैंक पर निर्भर करती है।

UPI के माध्यम से पैसे भेजने वाले यूजर दिन भर में एक बैंक अकाउंट से करीब 10 बार ही पैसे भेज सकेंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने एक सर्कुलर जारी करके यह जानकारी दी थी।

हम आपको कुछ बड़े बैंकों की UPI ट्रांजेक्शन लिमिट के बारे में जानकारी दे रहे हैं। ट्रांजेक्शन लिमिट का मतलब एक बार में किए गए लेनदेन और डेली लिमिट का आशय पूरे दिन की अधिकतम लेनदेन की सीमा से है।


ये भी पढ़ें- Congress Protest: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया

किस बैंक की कितनी है ट्रांजेक्शन लिमिट?

  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI)- भारत के सबसे बड़े बैंक SBI की यूपीआई ट्रांजेक्शन की सीमा एक लाख रुपये है। इसके अलावा इसकी डेली लेनदेन की सीमा भी 1 लाख रुपये ही है।
  • आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)- आईसीआईसीआई बैंक की यूपीआई ट्रांजेक्शन की सीमा और डेली लिमिट 10,000-10,000 रुपये है। हालांकि, गूगल-पे यूजर्स के लिए दोनों लिमिट 25,000 रुपये हैं।
  • बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)- बैंक ऑफ इंडिया की भी यूपीआई ट्रांजेक्शन लिमिट और डेली लिमिट 1-1 लाख रुपये निर्धारित है।
  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB)- पंजाब नेशनल बैंक की ट्रांजेक्शन लिमिट 25,000 रुपये है, जबकि डेली यूपीआई ट्रांजेक्शन लिमिट 50,000 रुपये तय की गई है।
  • एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)- प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक ने HDFC में यूपीआई ट्रांजेक्शन और डेली लिमिट 1-1 लाख रुपये है। हालांकि, नए ग्राहक को पहले 24 घंटे तक केवल 5,000 रुपये ही ट्रांजेक्शन करने की अनुमित होगी।
  • एक्सिस बैंक (Axis Bank)- एक्सिस बैंक की यूपीआई ट्रांजेक्शन लिमिट और डेली लिमिट 1-1 लाख रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।