Get App

Night Curfew: योगी सरकार ने यूपी में नाईट कर्फ्यू में दी ढील, अब रात 11 बजे तक खुल सकेंगे मार्केट

हालांकि, आदेश में कहा गया है, अन्य कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना जारी रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2021 पर 8:26 AM
Night Curfew: योगी सरकार ने यूपी में नाईट कर्फ्यू में दी ढील, अब रात 11 बजे तक खुल सकेंगे मार्केट

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Uttar Pradesh government) ने कोरोना मामलों में गिरावट को देखते हुए राज्य में नाईट कर्फ्यू (Night Curfew) में एक घंटे की और ढील दी है। नाईट कर्फ्यू का समय रात 10 बजे सुबह 6 बजे तक के बजाय अब रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक होगा। इससे पहले रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू था।

हालांकि, आदेश में कहा गया है, अन्य कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना जारी रहेगा, जिसमें मास्क पहनना, सैनिटाइजर का उपयोग करना और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना शामिल है।

नया आदेश सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स मालिकों और अस्पतालों से जुड़े लोगों द्वारा कर्फ्यू के घंटों में ढील देने की मांग के बाद आया है क्योंकि यह उनके व्यवसायों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।

छत्तीसढ़ के CM भूपेश बघेल के पिता गिरफ्तार, ब्राह्मणों पर दिया था आपत्तिजनक बयान

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती बरतने करने को कहा है। सीएम योगी ने लापरवाही पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वर्तमान में यूपी में एक्टिव कोविड केस की संख्या 227 रह गई है। सीएम ने कहा कि यह सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। थोड़ी सी लापरवाही महामारी को बढ़ाने का कारक बन सकती है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को राज्य भर से 12 नए मामले सामने आए। बुलेटिन में कहा गया है कि 12 कोविड -19 मामलों में से, जालौन, बदायूं से दो-दो, लखनऊ, गौतम बौद्ध नगर, गोरखपुर, कन्नौज, आजमगढ़, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद और अमेठी से एक-एक मामले की सूचना मिली है। इसमें कोई ताजा मौत नहीं हुई और मरने वालों की संख्या 22,861 है।

यूपी में सोमवार को कोविड-19 वैक्सीन की 31.67 लाख से ज्यादा डोज दीं गईं, जिसके साथ ही यहां कुल 8 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवा चुके हैं। सोमवार को 1.03 लाख डोज के साथ जिलों में लखनऊ शीर्ष पर रहा। इसके बाद सीतापुर (91,553), प्रयागराज (82,907), बरेली (80,598) और कुशीनगर (73,039) का स्थान है।

उत्तरप्रदेश देश में सबसे ज्यादा कोविड वैक्सीन लगाने वाला राज्य बन चुका है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को दी जाने वाली डोज का अंतिम आंकड़ा और बढ़ जाएगा क्योंकि डेटा अपलोड मंगलवार तक पूरा किया जाएगा। लखनऊ, सोमवार को एक दिन में 1 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने वाला राज्य का पहला जिला बन गया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें