Get App

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का काम लगभग पूरा, दो महीने में पटरी पर आने की उम्मीद

Vande Bharat sleeper trains: फर्स्ट एसी के यात्रियों को गर्म पानी के शावर की सुविधा मिलेगी। ट्रेन के चालक दल के लिए एक समर्पित शौचालय, ताकि उनकी सुविधा और आराम सुनिश्चित हो सके। ट्रेनें अधिकतम 160 किमी/घंटा की गति से चल सकेंगी, टेस्टिंग स्पीड 180 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 16, 2024 पर 6:23 PM
वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का काम लगभग पूरा, दो महीने में पटरी पर आने की उम्मीद
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है और पहली ट्रेन दो महीने के भीतर पटरी पर आने की उम्मीद है। वैष्णव ने कहा, "वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के ट्रेनसेट का काम जोरों पर है और पहली ट्रेन दो महीने के भीतर पटरी पर आ जाएगी। सभी तकनीकी कार्य अंतिम चरण में हैं। ट्रेनसेट का निर्माण BEML लिमिटेड द्वारा बेंगलुरु स्थित अपनी रेल यूनिट में किया जा रहा है।"

रेल मंत्री ने ट्रेन के निर्माण को लेकर क्या कहा?

वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें यात्रियों की मोबिलिटी को बढ़ाएंगी और ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुरूप कई तरह की फैसिलिटी प्रदान करेंगी। ट्रेन के मजबूत निर्माण के बारे में बात करते हुए वैष्णव ने कहा, "कार बॉडी स्ट्रक्चर हाई ग्रेड ऑस्टेनिटिक स्टेनलेस स्टील से तैयार की गई है, जिसमें क्रैश बफर्स ​​और कपलर में इंटीग्रेटेड क्रैशवर्थी एलिमेंट शामिल हैं। कड़े सेफ्टी स्टैंडर्ड का पालन करते हुए ट्रेनसेट में सभी मटेरियल और एग्रीगेट्स EN45545 HL3 ग्रेड के अनुसार फायर स्टैंडर्ड जरूरतों का पालन करते हैं।

BEML द्वारा किया गया है डिज़ाइन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें