Get App

WhatsApp पर आए इनविटेशन कार्ड तो हो जाएं सावधान, फाइल खोलते ही बैंक अकाउंट हो सकता है खाली!

WhatsApp पर शादी और पार्टी के डिजिटल इनविटेशन भेजने का चलन बढ़ गया है, लेकिन साइबर ठग अब इसी का फायदा उठाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ठग इनविटेशन के नाम पर फर्जी फाइल या APK ऐप भेजते हैं, जिसे खोलने या इंस्टॉल करने से फोन और निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 04, 2026 पर 4:43 PM
WhatsApp पर आए इनविटेशन कार्ड तो हो जाएं सावधान, फाइल खोलते ही बैंक अकाउंट हो सकता है खाली!
APK दरअसल Android फोन में ऐप इंस्टॉल करने वाली फाइल होती है (Photo: Canva)

सोशल मीडिया के जमाने में लोगों को WhatsApp पर डिजिटल इनविटेशन भेजने का चलन बढ़ गया है। अक्सर लोग अपने घर में होने वाली किसी भी पार्टी या फिर शादी में WhatsApp पर डिजिटल इनविटेशन भेजते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अब साइबर ठग इसका फायदा उठा रहे हैं। ठग शादी या किसी कार्यक्रम के इनविटेशन के नाम पर फाइल या ऐप भेज रहे हैं। इसे खोलने या इंस्टॉल करने से फोन और निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है। गुजरात में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों के लाखों रुपये ठग लिए गए। इसलिए WhatsApp पर आने वाले अनजान इनविटेशन या फाइल को बिना जांचे खोलने से बचना जरूरी है। जानें इसके बारे में पूरी डिटेल्स और कैसे बचे इन मामलों से

गुजरात में इन लोगों के साथ हुई ठगी

अहमदाबाद और आसपास के इलाकों में WhatsApp पर फर्जी शादी के कार्ड भेजकर ठगी के कई मामले सामने आए हैं। कलोल में एक 50 वर्षीय अनाज कारोबारी को एक फाइल भेजी गई थी, जिसका नाम “इनविटेशन कार्ड, GB Instagram APK फाइल” था। फाइल खोलने के बाद उसका फोन साइबर ठगों के निशाने पर आ गया और बैंक खाते से दो बार में 6.18 लाख रुपये निकाल लिए गए। इसके अलावा सितंबर में निकोल इलाके के 44 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन को भी दोस्त के नंबर से ऐसा ही फर्जी इनविटेशन मिला, जिसे खोलने के बाद उसके खाते से 1.51 लाख रुपये चले गए। वहीं, अहमदाबाद के 74 वर्षीय व्यक्ति के खाते से भी संदिग्ध फाइल के जरिए कई UPI लेनदेन करके करीब 15.5 लाख रुपये निकाल लिए गए।

कैसे होती है ठगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें