Vande Bharat: वंदे भारत पूरी तरह से भारत में डिजाइन और तैयार होने वाली पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है। स्पीड के मामले में इसने बुलेट ट्रेन (Bullet Train) को पीछे छोड़ दिया है। वंदे भारत की इस उपलब्धि की जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा कर के दी है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि किस तरह स्पीड पकड़ने के मामले में वंदे भारत बुलेट ट्रेन को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि वंदे भारत को ट्रेन 18 के भी नाम से जाना जाता है।
