Veer Baal Diwas: अब हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाएगा 'वीर बाल दिवस', गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर PM मोदी ने किया ऐलान

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा है कि अब हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा

अपडेटेड Jan 09, 2022 पर 2:19 PM
Story continues below Advertisement
पीएम मोदी ने कहा कि यह साहिबजादों के साहस और न्याय की खोज के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि होगी

Guru Gobind Singh Jayanti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को घोषणा की कि सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह के चारों बेटों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस साल से 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस (Veer Baal Diwas) के रूप में मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि यह साहिबजादों के साहस और न्याय की खोज के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि होगी। पीएम मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर यह घोषणा की।

COVID-19 की खतरनाक रफ्तार के बीच क्या दिल्ली में फिर लगेगा पूर्ण लॉकडाउन? सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया ये बड़ा ऐलान

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि यह ‘साहिबजादों’ के साहस और न्याय स्थापना की उनकी कोशिश को उचित श्रद्धांजलि है। गुरु गोबिंद सिंह के चारों पुत्रों की मुगलों ने हत्या कर दी थी। इस फैसले को गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहबजादों (4 Sahibzades) को श्रद्धांजलि के तौर पर देखा जा रहा है।


प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘वीर बाल दिवस उसी दिन मनाया जाएगा, जब साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी ने दीवार में जिंदा चिनवा दिए जाने के बाद शहीदी प्राप्त की थी। इन दो महान हस्तियों ने धर्म के महान सिद्धांतों से विचलित होने के बजाय मौत को चुना।’’

उन्होंने आगे कहा कि माता गुजरी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और चार साहिबजादों की बहादुरी और आदर्शों ने लाखों लोगों को ताकत दी। उन्होंने कभी अन्याय के आगे सिर नहीं झुकाया। उन्होंने समावेशी और सौहार्दपूर्ण विश्व की कल्पना की। यह समय की मांग है कि और लोगों को उनके बारे में पता चले।

पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि 2018 में मैंने एक मुहिम शुरू की थी और संसद के एक-एक सांसद से मिलकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया कि 26 दिसंबर को 4 साहिबजादों के बलिदान दिवस पर बाल दिवस मनाया जाए। आज इस ऐतिहासिक कार्य को पूरा करने के लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूं।

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सिख समुदाय तक पहुंच बनाने के लिए कई कदम उठा रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को लागू किए जाने के बाद सिख समुदाय सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) से खफा हो गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इन कानूनों को निरस्त किए जाने की हाल में घोषणा की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।