COVID-19 की खतरनाक रफ्तार के बीच क्या दिल्ली में फिर लगेगा पूर्ण लॉकडाउन? सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया ये बड़ा ऐलान

केजरीवाल ने साफ किया है दिल्‍ली में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा

अपडेटेड Jan 09, 2022 पर 1:32 PM
Story continues below Advertisement
सीएम ने कहा कि आज राजधानी में करीब 22,000 कोविड केस आएंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि राजधानी में लॉकडाउन (No Lockdown In Delhi) लागू करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि लोग मास्क पहने के नियम का पालन करते हैं, तो लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि अभी हमारा दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की कोई मंशा नहीं है। कल DDMA (Delhi Disaster Management Agency) की दोबारा मीटिंग है, उस मीटिंग में हम विशेषज्ञों के साथ फिर से स्थिति का जायजा लेंगे कि और क्या-क्या करने की जरुरत है। केंद्र से भी हमें पूरा सहयोग मिल रहा है।

सीएम ने कहा कि दिल्ली में रविवार को 24 घंटे में कोविड-19 के 22,000 मामले दर्ज होने की आशंका है। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने की अपील की। केजरीवाल ने डिजिटल प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि कोविड-19 मामलों का बढ़ना चिंता की बात है, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बहुत कम लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। मास्क पहनना बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप मास्क पहनना जारी रखेंगे, तो लॉकडाउन नहीं लगेगा। फिलहाल लॉकडाउन लागू करने की कोई योजना नहीं है।


Attack on a Sikh cab driver : सिख टैक्सी ड्राइवर पर हमले से परेशान US, कहा-पकड़े जाएंगे अपराधी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उपराज्यपाल अनिल बैजल और केंद्र के साथ मिलकर कोविड की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि हमारा प्रयास न्यूनतम पाबंदियां लगाने का है ताकि आजीविका प्रभावित न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। यह एक चिंता का विषय तो है, लेकिन घबराने की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली लहर के मुकाबले इस बार की कोरोना लहर में मृत्यु कम हो रही है और लोगों को अस्पताल जाने की जरूरत भी कम पड़ रही है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि उनकी ताजा कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। सीएम पिछले करीब एक सप्‍ताह से होम आइसोलेशन में थे। उन्‍होंने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि मुझे लगभग दो दिन बुखार रहा, उसके बाद मैं ठीक था। सीएम ने कहा कि दिल्‍ली में कोरोना की रफ्तार बहुत ज्‍यादा तेजी से बढ़ रही है, उसे लेकर मैं हमेशा से चिंतित था। होम आइसोलेशन में भी मैं फोन पर लगातार अपने अधिकारियों के संपर्क में था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।