Attack on a Sikh cab driver : अमेरिका ने कहा कि न्यूयॉर्क सिटी में जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट पर सिख कैब ड्राइवर पर हमले की खबरों से वह “बेहद परेशान” है और उसने जोर देकर कहा कि हेट क्राइम्स के अपराधियों को पकड़ने की जिम्मेदारी देश की है।
Attack on a Sikh cab driver : अमेरिका ने कहा कि न्यूयॉर्क सिटी में जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट पर सिख कैब ड्राइवर पर हमले की खबरों से वह “बेहद परेशान” है और उसने जोर देकर कहा कि हेट क्राइम्स के अपराधियों को पकड़ने की जिम्मेदारी देश की है।
यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के ब्यूरो ऑफ साउथ एंड सेंट्रल एशियन अफेयर्स ने रविवार को एक ट्वीट के जरिये कहा, “हम सिख कैब ड्राइवर पर हमले से खासे परेशान हैं, जिसका वीडियो पिछले हफ्ते बनाया गया था।” स्टेट डिपोर्टमेंट ने कहा, “हमारी विविधता ही अमेरिका को मजबूत बनाती है और हम किसी भी प्रकार की घृणा आधारित हिंसा की निंदा करते हैं।” स्टेट डिपार्टमेंट ने जोर देकर कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह अपराध कहां हुआ।
इंडियन कॉन्सुलेट जनरल ने उठाया मामला
इससे पहले न्यूयॉर्क स्थित इंडियन कॉन्सुलेट जनरल ने न्यूयॉर्क में एक सिख टैक्सी चालक पर हमले को बेहद परेशान करने वाला बताया और कहा कि उसने इस मामले को अमेरिकी अधिकारियों के सामने उठाया है और उनसे इस हिंसक घटना की जांच करने का अनुरोध किया है।
ट्विटर पर वायरल हुआ हमले का वीडियो
इस घटना का वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया, जिसमें एक शख्स को हवाई अड्डे के बाहर सिख टैक्सी ड्राइवर पर हमला करते देखा जा सकता है। अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदायों के लोगों ने इस हमले की कड़ी निंदा की। ड्राइवर या घटना की वजह या समय से जुड़ी डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है।
एक महिला ने ट्विटर पर डाला था वीडियो
नवजोत पाल कौर नाम की एक महिला ने ट्विटर पर इस घटना का वीडियो अपलोड किया था। वीडियो में यह घटना 4 जनवरी की बताई गई थी। इसमें एक व्यक्ति एयरपोर्ट के बाहर एक सिख टैक्सी चालक पर हमला करता दिखाई दे रहा है। नवजोत ने बताया कि यह वीडियो एयरपोर्ट के बाहर खड़े एक अन्य व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया था। वीडियो में एक हमलावर सिख टैक्सी चालक को अपशब्द कहता है और उसे घूंसे मारता है। नवजोत ने कहा कि वह इस तथ्य को उजागर करना चाहती है कि समाज में नफरत कायम है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।