नेतन्याहू की न्यूयॉर्क में होगी गिरफ्तारी? मेयर ममदानी के बयान से अमेरिका और इजरायल में मचा हड़

एक इंटरव्यू में जोहरान मामदानी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान किए गए उस वादे को दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर नेतन्याहू न्यूयॉर्क आएंगे तो उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जाएगी। उन्होंने इसके पीछे इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया। हालांकि, मम्दानी ने यह भी माना कि उन्हें अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किसी विदेशी देश के प्रधानमंत्री को हिरासत में लेने का कानूनी अधिकार न्यूयॉर्क शहर के पास है या नहीं। इसलिए इस मुद्दे पर कानूनी सलाह ली जा रही है

अपडेटेड Jul 19, 2026 पर 12:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर बड़ा बयान दिया है।

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर बड़ा बयान दिया है। जोहरान मामदानी ने कहा है कि, वह शहर के कानूनी विशेषज्ञों से इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क आने पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का कानूनी अधिकार शहर के पास है।

मामदानी ने दिया बड़ा बयान

एक इंटरव्यू में जोहरान मामदानी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान किए गए उस वादे को दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर नेतन्याहू न्यूयॉर्क आएंगे तो उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जाएगी। उन्होंने इसके पीछे इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया। हालांकि, मम्दानी ने यह भी माना कि उन्हें अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किसी विदेशी देश के प्रधानमंत्री को हिरासत में लेने का कानूनी अधिकार न्यूयॉर्क शहर के पास है या नहीं। इसलिए इस मुद्दे पर कानूनी सलाह ली जा रही है।


जोहरान मामदानी ने कहा, "मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को हेग में होना चाहिए। इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया है और उन्हें युद्ध अपराधों के आरोपों का सामना करना चाहिए। कई लोग उनके पिछले वर्षों के फैसलों और कार्रवाइयों को देखते हुए यही राय रखते हैं।" उन्होंने कहा- कानून ने जितनी इजाजत दी, उतनी कार्रवाई करेंगे

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान मामदानी ने कहा कि इस मामले में शहर का कानून उन्हें जितनी कार्रवाई करने की अनुमति देगा, वह उसी के अनुसार कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा, "न्यूयॉर्क शहर का कानून मुझे जो भी करने की इजाजत देता है, हम वही करेंगे।"

इजराइल ने मेयर के बयान को किया खारिज

जोहरान मामदानी के इस बयान पर इजरायल की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने उनके बयान को पूरी तरह खारिज कर दिया। डैनन ने आरोप लगाया कि मेयर न्यूयॉर्क शहर की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय इजरायल को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ रही यहूदी-विरोधी घटनाओं से निपटने के बजाय मम्दानी ऐसे बयान देकर विवाद खड़ा कर रहे हैं और सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रहे हैं।

तन्याहू तय कार्यक्रम के अनुसार न्यूयॉर्क आएंगे

संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत डैनी डैनन ने कहा कि मेयर जोहरान मामदानी के बयानों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू तय कार्यक्रम के अनुसार न्यूयॉर्क आएंगे और संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। डैनन ने कहा कि नेतन्याहू दुनिया के सामने इजरायल का पक्ष रखेंगे और अपने देश के नागरिकों की सुरक्षा के अधिकार पर जोर देंगे। उन्होंने पलटवार करते हुए यह भी कहा कि अगर किसी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, तो वह मेयर जोहरान मामदानी हैं। इसके अलावा, नेतन्याहू ने भी मम्दानी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मम्दानी को यह सोचने की जरूरत है कि वह किसकी आलोचना कर रहे हैं और किसका समर्थन कर रहे हैं। नेतन्याहू ने आरोप लगाया कि मम्दानी लगातार इजरायल को निशाना बना रहे हैं और देश के विरोधी समूहों का बचाव करते हैं।

नेतन्याहू की संभावित गिरफ्तारी पर कानूनी बहस तेज

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान मामदानी का कहना है कि अगर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है, तो वह पूरी तरह न्यूयॉर्क शहर के मौजूदा कानूनों के तहत ही होगी। उन्होंने साफ किया कि गिरफ्तारी को आसान बनाने के लिए कोई नया कानून नहीं लाया जाएगा। यह पूरा मामला इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) द्वारा वर्ष 2024 में बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट से जुड़ा है। ICC ने गाज़ा में इजरायल के सैन्य अभियान के दौरान कथित युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोपों के आधार पर यह वारंट जारी किया था। हालांकि, अमेरिका ICC के अधिकार क्षेत्र को मान्यता नहीं देता। बताया जा रहा है कि बेंजामिन नेतन्याहू सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क जा सकते हैं। हर साल इस बैठक में दुनिया भर के कई देशों के प्रमुख और वरिष्ठ नेता महत्वपूर्ण कूटनीतिक चर्चाओं के लिए एकत्र होते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।