Get App

Veer Baal Diwas: अब हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाएगा 'वीर बाल दिवस', गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर PM मोदी ने किया ऐलान

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा है कि अब हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2022 पर 2:19 PM
Veer Baal Diwas: अब हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाएगा 'वीर बाल दिवस', गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर PM मोदी ने किया ऐलान
पीएम मोदी ने कहा कि यह साहिबजादों के साहस और न्याय की खोज के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि होगी

Guru Gobind Singh Jayanti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को घोषणा की कि सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह के चारों बेटों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस साल से 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस (Veer Baal Diwas) के रूप में मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि यह साहिबजादों के साहस और न्याय की खोज के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि होगी। पीएम मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर यह घोषणा की।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि यह ‘साहिबजादों’ के साहस और न्याय स्थापना की उनकी कोशिश को उचित श्रद्धांजलि है। गुरु गोबिंद सिंह के चारों पुत्रों की मुगलों ने हत्या कर दी थी। इस फैसले को गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहबजादों (4 Sahibzades) को श्रद्धांजलि के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘वीर बाल दिवस उसी दिन मनाया जाएगा, जब साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी ने दीवार में जिंदा चिनवा दिए जाने के बाद शहीदी प्राप्त की थी। इन दो महान हस्तियों ने धर्म के महान सिद्धांतों से विचलित होने के बजाय मौत को चुना।’’

सब समाचार

+ और भी पढ़ें