CM Yogi Adityanath: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (Gautam Budha University Convocation) के दीक्षांत समारोह में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) की सराहना की। इसके साथ ही सीएम योगी को 'पर्सन ऑफ एक्शन' का सिंबल बताया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि जब उन्हें बताया गया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बात करना चाहते हैं, तो ये उनके लिए काफी सुखद था। उन्होंने कहा कि यूपी मॉडल की सराहना विदेशों तक में हो रही है। प्रदेश में उच्च श्रेणी का निवेश आ रहा है।
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि सभी जानते हैं यूपी में पहले क्या हालात थे। कानून व्यवस्था और विकास के नजरिए से प्रदेश की हालत चिंता के विषय थे। एक समय था जब कुछ लोग लॉ एंड ऑर्डर को हल्के में लेते थे। सीएम योगी की लीडरशिप में आज कानून का राज है। कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, सभी कानून के प्रति जवाबदेह हैं।
योगी मॉडल दुनिया में लोकप्रिय
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने आगे कहा कि आज यूपी देश ही नहीं दुनिया में कानून व्यवस्था का रोल मॉडल बन चुका है। यूपी आज प्रीमियम कैटेगरी के उद्योगों के लिए उत्तर प्रदेश पसंदीदा जगहों में से एक बन गया है। प्रदेश रक्षा उत्पादन (Defense Production) का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनने की राह पर है। उपराष्ट्रपति ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह में योगी का भाषण किसी नेता नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक गुरु, एक टीचर और दूरदर्शी व्यक्ति का था। उपराष्ट्रपति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह एक छात्र के जीवन में बहुत बड़ा पड़ाव भी है। उसके जीवन का गेम चेंजर भी है।
किसी भी समाज के लिए खास तौर से प्रजातांत्रिक समाज के लिए यह बहुत जरूरी कि हम आम आदमी अपना सर उठा कर चलें, कि मुझे भी वही अधिकार हैं जो दूसरे को मिले हुए हैं।
छात्रों को नई संसद देखने का आमंत्रण दिया
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि मैं कुलपति के जरिए यहां के छात्रों को नई संसद भवन को देखने आने का निमंत्रण देता हूं। यहां पर तकनीक का बेहतर इस्तेमाल देखने को मिलेगा। साथ ही पूरे भारत की सांस्कृतिक विरासत को भी जानने का मौका मिलेगा। जितने ज्यादा छात्र नई संसद को देखें अच्छा होगा।