केरल के वायनाड में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुआ था। इससे अब तक 245 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अभी भी 200 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। 100 से ज्यादा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वायनाड में सोमवार 29 जुलाई की देर रात लैंडस्लाइड की घटना हुई थी। यहां में घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां सब बह गए। इसमें अट्टामाला मुंडक्कई, चूरलमाला, और नूलपुझा गांवों पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। इन इलाकों में कई चाय, कॉफी बागान हैं। वहां काम करने वाले कर्मचारी भी लापता बताए जा रहे हैं। इनसे अभी तक कोई संपर्क नहीं हो सका है।
भारी बारिश की वजह से बचाव कार्य में जुटी टीमों को कई तरह की अड़चने आ रही हैं। सेना, पुलिस, फायर सर्विस समेत कई विभागो के करीब 12,00 से ज्यादा कर्मचारी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मौसम विभाग (India Meteorological Department - IMD) का अनुमान है कि अभी केरल में अगस्त तक और बारिश हो सकती है। केरल सरकार ने लोगों के लिए कंट्रोल रूम भी बनाए हैं। इसके लिए इमरजेंसी नंबर जारी कर दिए गए हैं। 9656938689 और 8086010833 पर फोन करके जानकारी हासिल कर सकते हैं।
केरल के कई जिलों में येलो अलर्ट
केरल के कासरगोड, कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पलक्कड़, त्रिशूर, एर्नाकुलम और इडुक्की में आज (1 अगस्त 2204) सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसके, साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने इन नौ जिलों में 'येलो' अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 24 घंटे तक 64.5 से 115.5 मिमी तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं पथानामथिट्टा जिले और कोट्टायम के कंजिरापल्ली और मीनाचिल तहसीलों के सभी स्कूल-कॉलेज भी आज बंद रहेंगे। मुंडक्कई में लोगों की मदद करने के लिए रस्सियों और सीढ़ियों का उपयोग करके छोटे पुल बनाए गए हैं। ताकि जरूरतमंद लोगों के पास पहुंचा जा सके। अस्थायी पुलों के जरिए महिलाओं और बच्चों सहित लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाया जा रहा है।
राहुल-प्रियंका केरल के लिए रवाना
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज वायनाड के लिए रवाना हो गए हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस नेता स्थानीय स्कूलों, चिकित्सा संस्थानों में बनाए गए राहत शिविरों का भी दौरा करेंगे।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि हमने 154 शव जिला प्रशासन को सौंप दिए हैं। हम बरामद शवों के अंगों के जेनेटिक नमूने ले रहे हैं। हमारे सीएम ने सेना और वायुसेना से सहायता मांगी और हमें वह सहायता दी गई गै। सीएम आज वायनाड आएंगें और उन्होंने एक आधिकारिक बैठक भी बुलाई है। इसमें 4 गावों के पुनर्वास पर चर्चा की जाएगी।