Monsoon Update: चक्रवात 'रेमल' के कमजोर पड़ने से बंगाल समेत इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश
Weather Forecast: पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान 'रेमल' से 24 प्रखंड और 79 नगरपालिका वार्ड में करीब 29,500 घर आंशिक या पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिनमें से अधिकतर दक्षिणी तटीय इलाकों में हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सों में 2,140 से अधिक पेड़ उखड़ गए और लगभग 1,700 बिजली के खंभे गिर गए
Rainfall Alert: IMD ने अगले 24 घंटे के दौरान देश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश होने की भविष्यवाणी की है
Weather Forecast: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने कहा है कि मंगलवार (28 मई) को पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है, क्योंकि चक्रवाती तूफान 'रेमल' कमजोर होकर गहरे दबाव में बदल जाएगा। IMD की तरफ से मंललवार सुबह जारी बुलेटिन में कहा गया है कि आज (28 मई) शाम होते-होते यह गहरा दबाव धीरे-धीरे डिप्रेशन में बदल जाएगा। बता दें कि पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान 'रेमल' से 24 प्रखंड और 79 नगरपालिका वार्ड में करीब 29,500 घर आंशिक या पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिनमें से अधिकतर दक्षिणी तटीय इलाकों में हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सों में 2,140 से अधिक पेड़ उखड़ गए और लगभग 1,700 बिजली के खंभे गिर गए। शुरुआती आकलन से संकेत मिला है कि 27,000 घर आंशिक रूप से और 2,500 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारी ने कहा कि ये आंकड़े बढ़ सकते हैं, क्योंकि आंकड़े जुटाने और क्षति का अनुमान लगाने के साथ मूल्यांकन जारी है।
इन राज्यों में बरसेंगे बादल
- अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और असम उन क्षेत्रों में से हैं जहां भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा देश के कई अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हो सकती है।
- IMD ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश से निचले इलाकों में पानी भर सकता है। बाढ़ भी आ सकती है। साथ ही कच्चे घरों और झोपड़ियों, कच्ची और पक्की सड़कों सहित संवेदनशील इमारतों को नुकसान हो सकता है। जलभराव के कारण परिवहन में देरी हो सकती है।
- मौसम एजेंसी ने इन क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में शिफ्ट होने और बाढ़ वाले क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी दी है।
- बंगाल में भी अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद है। कुछ अलग-अलग क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होगी।
- ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट बारिश और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
- चक्रवात रेमल के कारण बारिश और हवा की गति में वृद्धि की भविष्यवाणी की गई है। असम सरकार ने कहा कि लोगों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कई सावधानियां बरती गई हैं।
- धुबरी, बोंगाईगांव, दक्षिण सलमारा, बजाली, बारपेटा, तामुलपुर, नलबाड़ी, नागांव, मोरीगांव, होजई और पश्चिम कार्बी आंगलोंग सहित कम से कम 11 जिलों को ऑरेंज अलर्ट के तहत रखा गया है।
- असम के चिरांग, गोलपारा, बक्सा, दिमा हसाओ, कछार, हैलाकांडी और करीमगंज जिलों में बहुत अधिक बारिश होने की आशंका के कारण 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है।
- देश कई कई राज्यों में भारी बारिश का इंतजार है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ने का अनुमान है।
- चक्रवात के कारण अब तक छह लोग जान गंवा चुके हैं। कोलकाता में एक, दक्षिण 24 परगना जिले में दो महिलाएं, उत्तर 24 परगना जिले में एक और पूर्व मेदिनीपुर में पिता-पुत्र की मौत हो चुकी है। चक्रवात के कारण तटीय क्षेत्रों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। पश्चिम बंगाल और पड़ोसी बांग्लादेश दोनों जगहों पर महत्वपूर्ण बुनियादी संरचना को क्षति की सूचना मिली है।