Weather Today: फिर बढ़ेगी ठंड, कई राज्यों में बारिश के आसार, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Today: उत्तर भारत के कई हिस्सों में फिर से शीतलहर का प्रकोप शुरू हो सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 23 जनवरी से भीषण ठंड पड़ने के आसार हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। इसके साथ ही उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है

अपडेटेड Jan 22, 2023 पर 10:23 AM
देश के कई इलाकों में 27 जनवरी तक हल्की बारिश हो सकती है

Weather Today: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में 23 जनवरी से एक बार फिर से कड़क पड़ सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) ने कहा है कि उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी (Snowfall) हो सकती है। जिसके बाद 23 जनवरी से उत्तर भारत में शीतलहर के फिर से दस्तक देने की उम्मीद है। IMD के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 23 और 24 जनवरी को बर्फबारी होने का अनुमान है। जबकि, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 24 जनवरी तक बारिश हो सकती है।

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो दिल्ली में हर दिन तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। आज यानी 22 जनवरी को दिल्ली के तापमान में 2 डिग्री की बढ़त देखी जा सकती है। हालांकि, आज आसमान में धुंध छाया रहेगा और धूप निकलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

अपने राज्य में मौसम का हाल


दिल्ली में आज (रविवार) न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 जनवरी तक हर दिन तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। IMD ने ने कहा कि आसमान में बादल छाए रहेंगे। मैदानी इलाकों में बारिश और हल्की बूंदाबांदी होगी। जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो यहां भी ठंड से राहत मिली हुई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

असम: गुवाहाटी के सिनेमाहॉल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का उत्पात, मुख्यमंत्री ने पूछा, 'कौन है शाहरुख खान'

इसके अलावा 22 जनवरी को गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। 23 और 27 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय पर एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां तेज हो जाएंगी। IMD का कहना है कि अगले पांच दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि इस हफ्ते के अंत में उम्मीद है कि न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी और बादलों के बढ़ने के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।