Get App

Weather Update: दिल्ली- NCR में चढ़ा पारा, कई राज्यों में लू का कहर, 23 मई से मौसम बदलने के आसार

Weather Update: दिल्ली-NCR में गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, दक्षिण हरियाणा, पश्चिम राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की उम्मीद जताई है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड May 21, 2023 पर 8:43 AM
Weather Update: दिल्ली- NCR में चढ़ा पारा, कई राज्यों में लू का कहर, 23 मई से मौसम बदलने के आसार
दिल्ली-NCR में आज दिन के समय तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। वहीं दक्षिण उत्तर प्रदेश में लू चलने की आशंका जताई गई है

Weather Update: देश के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। दिल्ली-NCR में तो पारा चढ़ता जा रहा है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों तक कई राज्यों में तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि दक्षिण यूपी के अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, दक्षिण हरियाणा, पश्चिम राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चल सकती है।

वहीं मौसम विभाग की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 23 मई के बाद दिल्ली, पश्चिम यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तर पश्चिम राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के मुताबिक, पूर्वोत्तर राज्यों में आज से बारिश हो सकती है। असम और मेघालय में 24 मई तक बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में 21 मई को बारिश का अनुमान जताया गया है। उधर, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24 मई को भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं ओडिशा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में 23 मई को बारिश हो सकती है। जबकि राजस्थान में 22 से 24 मई तक आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में 24 मई को भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें