Weather update: देश की राजधानी दिल्ली में अब पारा चढ़ने लगा है। पारा चढ़ने के साथ गर्मी और हीटवेव (Heatwave Alert) से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान के अधिकारियों (meteorology officials) ने चेतावनी दी है कि 16 अप्रैल से 31 मई के बीच गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 16 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी (Weather Forecast) को देखते हुए अब दिल्ली सरकार (Delhi Government) भी पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। शिक्षा निदेशालय (Directorate of Education) की ओर से गर्मी के चलते स्कूलों को तैयारियां करने की गाइडलाइंस जारी कर दी गई है।
