Weather Updates: दिल्ली- NCR में हल्की बारिश के आसार, भीषण गर्मी का अलर्ट जारी

Weather Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही राजस्थान और हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की फुल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं अब देश के कई इलाकों में गर्मी की आहट शुरू हो गई है। दिल्ली- NCR में तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं वीकेंड में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Apr 12, 2023 पर 11:32 AM
मौसम विभाग ने बताया कि अप्रैल से जून तक उत्तर-पश्चिमी भारत में लू चलेगी

Weather Updates: अप्रैल के शुरुआती दिनों में हल्की ठंड के बाद तापमान बढ़ने लगा है। देश के अधिकतर इलाकों में 2-3 दिनों बाद तापमान बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR में अगले दो घंटे में हल्की-फुल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं हरियाणा और राजस्थान के आसापास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार दिल्ली (नरेला, बवाना, जाफरपुर, डेरामंडी), NCR (ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद) भिवानी, चरखी के आस-पास के इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

इसके साथ ही IMD ने उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, गुजरात, पंजाब, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गर्मी बढ़ने का अनुमान जताया है। बता दें कि राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।

यहां चलेंगी तेज हवाएं


मौसम ने जारी किए गए अपने बुलेटिन में कहा है कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी 13 अप्रैल को 25-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि अप्रैल से जून तक उत्तर-पश्चिमी भारत में लू चलेगी। वहीं दिल्ली में मौसम फिलहाल शुष्क ही रहेगा। इसके साथ ही कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। यानी दिल्ली वाले अभी सख्त गर्मी से परेशान हो सकते हैं। इस साल मानसून की बारिश सामान्य या उससे कम हो सकती है।

Weather Updates: उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी, इन राज्यों में बारिश के आसार, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

जानिए हीटवेट का कब होता है ऐलान

अगर किसी स्टेशन का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में कम से कम 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। वहीं सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो जाता है तो उसे हीटवेव घोषित किया जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।