Weather Update: देश के ज्यादातर राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। इस गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में हीटवेव की बात कही है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में हीटवेव से लोगों को कई कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक 20 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 19 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
IMD आईएमडी के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश में मौसम सूखा रहने की संभावना है। जबकि दक्षिण यूपी में कई जगहों पर लू चल सकती है। दिल्ली-NCR में आज आसमान साफ रहने की उम्मीद है। NCR में आज आंधी-बारिश की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज और कल हीटवेव की स्थिति रहेगी। वहीं, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड में 21 से 23 मई के बीच लू सकती है। पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी झारखंड और उत्तरी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में लू चलने की संभावना जताई गई है। अगले कुछ दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। 20 से 22 मई के दौरान दक्षिण उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने के आसार हैं। वहीं देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब है।
इन राज्यों में बारिश के आसार
पश्चिम बंगाल सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों के दौरान बारिश हो सकती है। 20और 23 मई को बंगाल और सिक्किम में बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं 22-23 मई को राजस्थान में आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत में आंधी तूफान के साथ कई इलाकों में बारिश के आसार हैं।
पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी
पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। हिमाचल उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले कई दिनों से यहां बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश के बारालाचा ला में बर्फ गिरने से कई पर्यटक फंस गए हैं। 10 घंटे से अधिक घंटे के लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन कर 100 से ज्यादा लोगों को निकाला गया।