Weather Update: देश के ज्यादातर राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। इस गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में हीटवेव की बात कही है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में हीटवेव से लोगों को कई कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक 20 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 19 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
