Delhi Rains: घने कोहरा के साथ दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, मौसम ने बदली करवट

Delhi-NCR Rains: दिल्ली-NCR में मौसम ने बुधवार को बिहार में 'पलटीमार' राजनीतिक उठापटक की तरह अजीबोगरीब करवट ली। एक तरफ राजधानी में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे की वजह से ट्रेनें और उड़ाने प्रभावित हुईं। फिर दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। हल्की बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम बदल गई

अपडेटेड Jan 31, 2024 पर 6:42 PM
IMD के अनुसार देर रात में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें होने की आशंका है

Delhi NCR Weather News: दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश (Delhi-NCR Rains) हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में मौसम बदल गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 घंटे के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली के मध्य में स्थित कनॉट प्लेस सहित कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा नोएडा (Noida), गुरुग्राम (Gurugram) और फरीदाबाद सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।

IMD के अनुसार देर रात में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की आशंका है। बूंदाबांदी से राजधानी में कोहरे की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में घना कोहरा छाया रहा, जिससे हवाई और रेल यातायात प्रभावित हुआ। बुधवार सुबह 6.30 बजे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर शून्य विजिबिलिटी दर्ज की गई। NCR में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की यह स्थिति सुबह करीब 9 बजे तक बनी रही।

एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन उड़ानों का रूट्स बदला गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इस बीच मौसम कार्यालय के अनुसार 3 फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है।


पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। मंगलवार तक के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने 30 जनवरी तक दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो 13 साल में सबसे कम है।

ये भी पढ़ें- हेमंत सोरेन ने ED अधिकारियों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत दर्ज कराई FIR, सीएम ने लगाए गंभीर आरोप

आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में औसत न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 13 वर्षों में दूसरा सबसे कम तापमान है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुबह 8 बजे 370 दर्ज किया गया जो 'बहुत खराब' कैटेगरी में आता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।