Get App

Weather Update: इन राज्यों में होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: मौसम विभाग ने 3,4,5 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसमें केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर जैसे कई राज्य शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 03, 2022 पर 9:55 AM
Weather Update: इन राज्यों में होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद दिल्ली वासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

Weather Update:  देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। झारखंड के साथ-साथ बिहार के भी कुछ हिस्‍सों में आज बारिश होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कहा कि अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के चलते बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ सकती हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में भी गरज के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज और कल बारिश हो सकती है। जबकि  अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा है कि छत्तीसगढ़ में 6 सितंबर को बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के ऊपरी क्षेत्रों में आज, कल और 6 सितंबर को बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा में भी 5 और 6 सितंबर को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में बारिश का कहर जारी है। 6 सितंबर तक ऐसे ही बारिश बनी रह सकती है। 4 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में छिटपुट और भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। यहां गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। 4 और 5 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में आज और कल बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

3 September Cancel Train Today: आज रेलवे ने 217 ट्रेनों को किया कैंसिल, कहीं ये आपकी ट्रेन तो नहींं?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें