Weather Update: दिल्ली-NCR में बैमौसम बारिश, आंधी के साथ छाए बादल, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Update: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बेमौसम बारिश का दौर बना हुआ है। आकाश में काले बादल डेरा डाले हुए हैं। रविवार शाम से दिल्ली के कई हिस्सों में धूल भरी हवाएं चल रही हैं। कई इलाकों में बारिश के बाद पारे में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों तक बारिश की संभावना जताई है

अपडेटेड May 08, 2023 पर 8:17 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मौसम विभाग ने दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया है

Weather Update: आमतौर पर मई का महीना भीषण गर्मी का दौर रहता है। लेकिन इन दिनों देश के कई हिस्से बारिश और आंधी की मार झेल रहे हैं। सोमवार को सुबह-सुबह देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR में बारिश देखने को मिली। बारिश के बाद मौसम बिल्कुल ठंडा हो गया। कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो उत्तर भारत के कई राज्यों में आने वाले 4 से 5 दिनों तक बारिश हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है।

बारिश के बाद मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 8 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान (Maximum temperature) 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान (Minimum temperatures) 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश के बाद दिल्ली में तेज गर्मी पड़ने की आशंका जताई गई है। दिल्ली, NCR (लोनी देहात, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, गुरुग्राम) सोनीपत, होडल (हरियाणा) दौराला, बागपत के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश


उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश के आसार हैं। मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, रामपुर, हापुड़, गुलावटी, संभल, कासगंज, हाथरस और मथुरा जैसे अन्य क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ-साथ हिमालयी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बेमौसम बर्फबारी से जनजनीव अस्तव्यस्त हो रहा है। उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में भी बर्फबारी का दौर जारी है। यहां चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है, लेकिन खराब मौसम की वजह से उसमें बार-बार रुकावट पैदा हो रही है। उत्तराखंड, के अलावा केरल, कर्नाटक, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों तक दिनों तक बारिश के हो सकती हैं।

Cyclone Mocha: बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी में तेज हुआ तूफान 'मोचा', इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

प्री मानसून सीजन में अब तक 200 फीसदी से अधिक बारिश

दिल्ली में पिछले 2 हफ्तों के दौरान 200 फीसदी से अधिक बारिश हुई है। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग में इस बार सामान्य से 221 फीसदी अधिक बारिश हुई है। दिल्ली में इस साल एक मार्च से 31 मई तक 119 मिमी बारिश हुई है। जबकि सामान्य रूप से इस दौरान 37.1 मिमी बारिश दर्ज की जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।