Get App

IMD Alert: अगले 5 दिनों के लिए चिलचिलाती गर्मी हो जाएगी छूमंतर, इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

IMD Alert: मौसम विभाग ने रविवार को जारी फोरकास्ट में कहा कि अगले 4-5 दिनों तक पूर्व-मध्य, उत्तर-पूर्व भारत और देश के दक्षिणी हिस्सों में मूसलाधार बारिश होगी। मौसम विभाग ने कहा कि इससे अगले 5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में हीटवेव का प्रकोप कम होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 23, 2023 पर 8:42 PM
IMD Alert: अगले 5 दिनों के लिए चिलचिलाती गर्मी हो जाएगी छूमंतर, इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश
IMD Alert: अगले एक हफ्ते तक भीषण गर्मी से प्रभावित देश के तमाम राज्यों में बारिश हो सकती है जिससे हीटवेव छूमंतर हो जाएगी

IMD Rainfall Alert: पिछले काफी दिनों से चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने गुड न्यूज देते हुए रविवार को कहा कि अगले एक हफ्ते तक भीषण गर्मी से प्रभावित देश के तमाम राज्यों में बारिश हो सकती है, जिससे हीटवेव छूमंतर हो जाएगी। मौसम विभाग ने कहा कि बारिश होने की वजह से गर्मी से राहत मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि भारत उन देशों में से एक है जो गर्मी से सबसे ज़्यादा प्रभावित और संवेदनशील है।

IMD ने रविवार को जारी फोरकास्ट में कहा कि अगले 4-5 दिनों तक पूर्व-मध्य, उत्तर-पूर्व भारत और देश के दक्षिणी हिस्सों में मूसलाधार बारिश होगी। मौसम विभाग ने कहा कि इससे अगले 5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में हीटवेव का प्रकोप कम होगा। IMD ने कहा कि अगले तीन दिनों में पश्चिम और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले दो दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले तीन दिनों के दौरान 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की आशंका है। इसके अलावा भारत के अन्य हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। हालांकि, 23 अप्रैल को केरल में गर्म और असहज मौसम की आशंका है।

पूर्वी भारत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें